फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur by-election: SP reaches Election Commission complaining of alleged irregularities, alleges rigging

मिल्कीपुर उपचुनाव: कथित गड़बड़ियों की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची सपा, लगाया धांधली का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 07:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Feb 2025 07:01 AM IST
सार

Milkipur by-election: मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव में सपा ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सपा के नेताओं ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। 

 

विज्ञापन
Milkipur by-election: SP reaches Election Commission complaining of alleged irregularities, alleges rigging
सपा ने लगाया धांधली का आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में सत्ताधारी दल के इशारे पर गड़बड़ की शिकायत चुनाव आयोग से की। सपा के पोलिंग एजेंटों को मतदान कक्ष से बाहर निकाल देने, पुलिस अधिकारियों के मतदाताओं की आईडी चेक करने, दर्जनों पोलिंग स्टेशनों पर भाजपा द्वारा फर्जी वोटिंग कराने, बीजेपी नेताओं द्वारा चुनाव को प्रभावित किए जाने की शिकायत की। यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी चुनाव में धांधली के वीडियो अपने एक्स एकाउंट पर साझा किए हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, मो. शकील नदवी केके श्रीवास्तव, मनोज यादव और राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिल्कीपुर में सरकार के इशारे पर प्रशासन ने की धांधली-अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गईं। भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा। दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया। भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। भाजपा के लोगों ने मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता की। पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला। पुलिस-प्रशासन ने खुली छूट देकर चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि कई बूथों पर प्रशासन और बीएलओ ने फर्जी मतदान कराया। भाजपा के सत्ता संरक्षित लोगों ने बाहर से लोगों को बुलाकर फर्जी वोटिंग करवाई। बूथ संख्या-158 पर एसडीएम ने खुद बूथ कैप्चरिंग की शिकायत चुनाव आयोग से की गई। आयोग से मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के समर्थकों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने फर्जी मतदान किया है। अकेले एक व्यक्ति ने 6 वोट डाल दिए। फर्जी मतदान करते हुए कुछ लोगों को सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने स्वयं पकड़ा है। रायपट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहने वाले ने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है।


अखिलेश ने कहा कि कुछ बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार और चौकी प्रभारी खंडासा अनुराग पाठक व पीठासीन अधिकारी ने मिलकर मतदान को प्रभावित किया। कई मतदान केंद्रों पर समाजवादी पार्टी के एजेंटों को या तो बाहर कर दिया गया या एजेंट ही नहीं बनाया गया। ज्यादातर बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed