फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur by-election: Akhilesh Yadav and Bhupendra Chaudhary will show their strength on the last day of camp

मिल्कीपुर उपचुनाव: प्रचार के अंतिम दिन अखिलेश यादव-भूपेंद्र चौधरी झोकेंगे ताकत, सपा ने लगाए प्रशासन पर आरोप

Mon, 03 Feb 2025 07:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Feb 2025 07:31 AM IST
सार

Milkipur by-election: पांच फरवरी को होने वाले मिल्कीपुर चुनाव में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Milkipur by-election: Akhilesh Yadav and Bhupendra Chaudhary will show their strength on the last day of camp
अखिलेश यादव, पूर्व सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन फरवरी को मिल्कीपुर में जनसभा करेंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेईमानी पर उतारू है। कोटेदारों और प्रधानों पर प्रशासन दबाव बना रहा है। सपा अध्यक्ष रविवार को जारी बयान में कहा कि जनता सपा को जिताने को तैयार है, पर सरकार के दबाव में प्रशासन समाजवादी पार्टी को हराना चाहता है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार कर रही है। भाजपा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमे लगवाकर उन्हें परेशान कर रही है। भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा राज में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन


प्रशासन सतर्क होता तो बच सकती थी बेटी की जान
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां (सरदार पटेल वार्ड) से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। प्रशासन ने पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या में किसानों की जमीनों की लूट हो रही है। किसानों की जमीनों को कम कीमतों पर अधिग्रहण कर सरकार के नजदीकियों को दिया जा रहा है।

विज्ञापन

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मिल्कीपुर में संभालेंगे मोर्चा

Milkipur by-election: Akhilesh Yadav and Bhupendra Chaudhary will show their strength on the last day of camp
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : X

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मिल्कीपुर में मोर्चा संभालेंगे। इस दौरान उनकी ओर से उपचुनाव में प्रभारी के तौर पर काम कर रहे प्रदेश सरकार के सातों मंत्रियों, अन्य वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की जाएगी।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मिल्कीपुर में जनसभा कर वापस लौटने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष यहां पहुंचेंगे। वे सुबह ही अयोध्या आ जाएंगे। रामलला और हनुमानगढ़ी दर्शन करने के लिए जाने की भी संभावना है। इसके बाद शाम तक यहीं पर प्रवास करेंगे। इस दौरान उनकी ओर से समर्थक मतदाताओं के शत प्रतिशत मतदान के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र के प्रवासियों के साथ चुनाव अभियान में जुटे 40 विधायकों से भी रिपोर्ट लेंगे। सभी मंडल और बूथ अध्यक्षों के साथ अलग से बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed