{"_id":"6786c9394b6d93ae200d72d3","slug":"milk-trader-dies-murder-case-filed-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1035833-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूध कारोबारी की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूध कारोबारी की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज
Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
अबरार। फाइल फोटो
लखनऊ। पारा के सदरौना में भैंस चोरी के विरोध पर बदमाशों के डाला चढ़ाने से घायल दूध कारोबारी ने अबरार (55) ने मंगलवार शाम को घर में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर डॉक्टरों के जवाब देने पर उन्हें घर लेकर आए थे।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक शनिवार को हुई वारदात में पहले हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब हत्या की धारा तरमीम की गई है। अब तक आलमबाग, कृष्णानगर, सरोजनी नगर, मानकनगर, दुबग्गा, ठाकुरगंज व काकोरी जाने वाले मार्गों पर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, पर कोहरे की धुंध होने से डाला नंबर स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई पड़ रहा है। आशंका है कि आउटर रिंग रोड या आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते से आए अंतर्जनपदीय गिरोह ने वारदात अंजाम दी है।