फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Military charged with land grabbing

Lucknow News: सैन्यकर्मी ने लगाया जमीन पर कब्जे का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Military charged with land grabbing
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के देवी खेड़ा कॉलोनी निवासी ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैन्यकर्मी मनोज कुमार मंगलवार दोपहर परिवार के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। आरोप था कि उनकी तेलीबाग स्थित जमीन पर फतेहपुर में पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर ने कब्जा कर लिया है। यहां से वह लोकभवन चले गए। परिवार में हाथ में तख्ती ले रखी थी, जिस पर जमीन भूमाफिया और पुलिस से बचाओ लिखा था।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि वह कुपवाड़ा में एलओसी पर तैनात है। आरोप है कि एक इंस्पेक्टर ने भू माफिया की मदद से उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। कई बार अधिकारियों व पुलिस से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में मनोज दो बजे पत्नी पूजा, मां और चाचा के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। सैन्यकर्मी का आरोप है यहां भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोक भवन आ गए। यहां अधिकारियों से मिलकर बात बताई। मनोज ने कहा, न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ जान दे देंगे। इंस्पेक्टर हजरतगंज के मुताबिक मनोज से थाने में पूछताछ की गई थी। मामले की जानकारी पीजीआई पुलिस को दी गई। पुलिस उनकी मदद का आश्वासन देकर परिवार के साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed