फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metro will be cool by fresh air like fli

कोरोना को बेअसर करने के लिए फ्लाइट की तरह ताजी हवा से ठंडी रहेगी मेट्रो

Mon, 31 Aug 2020 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Metro will be cool by fresh air like fli
कोरोना को बेअसर करने के लिए फ्लाइट की तरह ताजी हवा से ठंडी रहेगी मेट्रो
विज्ञापन

मेट्रो में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए हवाई जहाज की तर्ज पर 100 प्रतिशत ताजी हवा का उपयोग किया जाएगा। भूमिगत स्टेशनों के एसी सिस्टम में भी यही तरीका अपनाया जाएगा।
इससे ट्रेन और भूमिगत स्टेशनों पर हवा लगातार बदलती रहेगी। साथ ही स्टेशन और मेट्रो के अंदर का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण की आशंका को न्यूनतम करने के लिए मेट्रो प्रशासन यह कदम उठाने जा रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो के महाप्रबंधक (ऑपरेशंस) स्वदेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों और भूमिगत स्टेशनों पर लगाए गए सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम में ठंडक दो तरीके से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अंदर ठंडी हो चुकी हवा को दोबारा स्टेशन परिसर या ट्रेनों में एसी द्वारा वापस प्रवाहित किया जाए। दूसरे तरीके में बाहर की हवा का उपयोग ठंडक के लिए अंदर की पूरी हवा को बाहर निकाल दिया जाए।
इससे हवा बदलती रहेगी। यह एक नियंत्रक के जरिए होता है। ऐसे में वायरस से संक्रमण की आशंका को भी खत्म किया जा सकेगा।
ट्रेनों और भूमिगत स्टेशनों दोनों जगह 100 प्रतिशत बाहर की ताजी हवा को एसी के जरिए प्रवाहित कर ठंडक और वातानुकूलन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे संक्रमण से बचाव होगा और लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी नहीं होगी।
रोजाना फिल्टर बदने की भी तैयारी
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अभी एक योजना यह भी बन रही है कि भूमिगत स्टेशनों और ट्रेनों के एसी के फिल्टर्स रोजाना बदले जाएं। पहले ठंडक कम होने की स्थिति में एक नियमित अंतराल पर इनको बदला जाता था। इसको लेकर फैसला अभी किया जाना है। केंद्रीय आवास एवं शहरी नियोजन मंत्रालय के साथ सोमवार होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद इसे फाइनल किया जाएगा।
ट्रेनों को रोजाना दो बार किया जाएगा सैनिटाइज
ट्रेनों को रोजाना दिन में दो बार अच्छे से सफाई के अलावा सैनिटाइज भी किया जाएगा। सुबह ट्रेनों के निकलते समय और रात को वापसी के बाद यह प्रक्रिया की जाएगी।

आशंका के बीच तैयारी
केंद्रीयकृत एसी के उपयोग से वायरस फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। इस पर पूरी दुनिया में बहस चालू है। ऐसे में फ्लाइट से लेकर आम ट्रेनों के बाद मेट्रो रेल में भी इसकी संभावना पर विचार किया गया है। यूपी मेट्रो प्रशासन भी अपने यात्रियों को संक्रमण से बचाव देने के लिए एसी के उपयोग की व्यवस्था को बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed