{"_id":"5d66db248ebc3e016c13801b","slug":"metro-run-in-lucknow-will-be-108-km-lucknow-news-lko4785963113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 108 किलोमीटर में दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 108 किलोमीटर में दौड़ेगी मेट्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। फेज-1 पर काम शुरू होने के बाद अब लखनऊ मेट्रो विस्तार के लिए फेज-2 और फेज-3 की फि जियबिलिटी रिपोर्ट आवास विभाग को सौंप दी गई है। लखनऊ मेट्रो ने यह रिपोर्ट दिल्ली मेट्रो रेल रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने तैयार की है। इन नए रूट के लिए प्रजेंटेशन डीएमआरसी पूर्व में ही शासन में कर चुका है। प्रोजेक्टों पर कब काम शुरू होगा? इसके लिए हालांकि, अभी कुछ भी नहीं कहा गया है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि बजट उपलब्ध होने पर न्यूनतम 15 साल का समय इन प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए जरूरी होगा। मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी की तैयारी की हुई टेक्नो फिजियबिलिटी रिपोर्ट को अनुमति देने और डीपीआर बनवाने के लिए फैसला आवास विभाग ही केंद्र की सहमति से करेगा।
फेज-1 के दूसरे रूट पर शुरू होना है काम
फेज-1 में दो रूट पर मेट्रो संचालन होना था। इनमें से 23 किमी लंबे एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच कॉमर्शियल रन शुरू हो चुका है। वहीं चारबाग से बसंतकुंज के बीच 11 किमी में प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर का परीक्षण प्रदेश सरकार का आवास विभाग कर रहा है। इसे जल्दी ही स्वीकृति के लिए केंद्र को भेज दिया जाएगा।
फेज-2 में शामिल चार रूट
राजाजीपुरम से आईआईएम (14 किमी)- यह लाइन आलमनगर से शुरू होकर राजाजीपुरम, मेडिकल चौराहा, विश्वविद्यालय, निरालानगर, अलीगंज, मडियांव होते हुए सीतापुर रोड, आईआईएम को जोड़ेगा।
विज्ञापन
चारबाग से एसजीपीजीआई (11 किमी) - यह लाइन चारबाग स्टेशन के नीचे से गुजरते हुए बंगलाबाजार, वीआईपीरोड, रायबरेली रोड होते हुए एसजीपीजीआई तक जोड़ेगा।
मुंशीपुलिया से जानकीपुरम (7 किमी)- यह लाइन रिंगरोड होते हुए इंजीनियरिंग चौराहा होकर जानकीपुरम जाएगी।
इंदिरानगर से सीजी सिटी (8 किमी) - यह लाइन पॉलीटेक्निक से लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क होते हुए गोमतीनगर विस्तार, सीजी सिटी क्रिकेट स्टेडियम तक जाएगी। पॉलीटेक्निक चौराहा के पास इंदिरानगर स्टेशन पर लिंक का निर्माण कर जगह रिजर्व कर दी गई है।
फेज-3 में दो रूट का निर्माण
सीजी सिटी से आमौसी एयरपोर्ट (20 किमी) - यह लाइन सीजी सिटी से गोमतीनगर विस्तार होते हुए एयरपोर्ट को भूमिगत जाएगी।
सचिवालय से सीजी सिटी (14 किमी)- सचिवालय से लोहिया पथ, पत्रकारपुरम, जनेश्वर मिश्र पार्क होते हुए गोमतीनगर विस्तार, होते हुए सीजी सिटी को जोड़ेगी।