यूपी के इन चार शहरों में जल्द पहुंचेगी मेट्रो, तैयारियां शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चार शहरों कानपुर नगर, मेरठ, आगरा व वाराणसी में मेट्रो परियोजना और रफ्तार पकड़ने जा रही है। इन शहरों के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की अवधि तय कर दी गई है।
प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने संबंधित जिलों के विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि में फाइनल डीपीआर बनवाते हुए प्रस्तुत कराया जाए।
कानपुर नगर का डीपीआर 31 अगस्त, आगरा, वाराणसी व मेरठ का डीपीआर 30 सितंबर तक प्रस्तुत कराना होगा। इसे राज्य सरकार से अनुमोदित कराते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।
राज्य सरकार लखनऊ के बाद यूपी के अन्य चार शहरों में मेट्रो चलाना चाहती है। इसके लिए राइट्स लिमिटेड को डीपीआर की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर में तेजी से बन रही प्रोजेक्ट रिपोर्ट
आवास विभाग ने डीपीआर से पहले डाटा तैयार करने की समय-सीमा निर्धारित की थी। कानपुर नगर में मेट्रो चलाने के लिए डीपीआर बनाने का काम प्रगति पर है।
आगरा में आईएसबीटी से एसएन मेडिकल कॉलेज के भाग को एलीवेटेड रखने की संभावना पर परीक्षण का काम हो चुका है। आगरा नगर में ऐतिहासिक भवनों का ध्यान रखते हुए मेट्रो कॉरिडोर्स संरक्षित भवनों से दूर रखा जाएगा।
वाराणसी में दो कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं। पहला कॉरिडोर वाराणसी हिंदू विवि के गेट से होकर गोदोलिया, बेनिया बाग, काशी विद्यापीठ, वाराणसी जंक्शन होते हुए बीएचईएल गेट पर समाप्त होगा।