फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metro project can not be completed in two years.

2016 में शुरू नहीं हो पाएगी लखनऊ मेट्रो?

Sat, 11 Apr 2015 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Apr 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
Metro project can not be completed in two years.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि केंद्र उप्र सरकार को मेट्रो सहित लखनऊ के लिए बनी हर योजना पूरा करने में पूरा सहयोग देगा। हालांकि मेट्रो प्रोजेक्ट के संदर्भ में उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी बड़ी परियोजना डेढ़ दो साल में पूरी नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


इसमें तीन से पांच वर्ष तक लगेंगे। शुक्रवार को राजधानी में एक बैंक की शाखाओं के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

लखनऊ के सांसद होने के नाते राजनाथ ने जोर देकर कहा कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन और आउटर रिंग रोड के लिए वे पूरी तरह गंभीर हैं। इन प्रोजेक्ट्स के लिए यूपी सरकार ने अपनी ओर से जरूरी तैयारी कर ली है और अब प्रक्रिया केंद्र सरकार के पास है।
विज्ञापन


अगले तीन-चार महीने में इसकी डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना दी जाएगी। डीपीआर को केंद्र अपनी कैबिनेट में भेजेगा, जहां से पास होते ही लखनऊ में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा करना एक बड़ी चुनौती

Metro project can not be completed in two years.

लखनऊ में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने साफ किया कि सरकार फंडिंग में राज्य सरकार को कोई कमी नहीं आने देगी, हालांकि उन्होंने जोड़ा कि इसे जल्दी पूरा करना चुनौती है और अधिक समय लग सकता है।

गृहमंत्री ने हैदराबाद मुठभेड़ पर कहा कि केंद्र सरकार ने अभी कोई टीम जांच के लिए नहीं भेजी है, हालांकि वे मामले पर विस्तृत जानकारी के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से लगातार बात कर रहे हैं।

किसानों से आत्महत्या न करने की अपील

राजनाथ सिंह ने प्रदेश के किसानों से अपील की कि खराब मौसम के चलते फसल बर्बाद होने से वे आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार फसल के 50 प्रतिशत या अधिक के नुकसान पर मदद दे रही थी, लेकिन अब 35 प्रतिशत नुकसान पर ही मदद दिया जा रहा है।

मदद की रकम भी डेढ़ गुना कर दी गई है। इसके लिए प्रदेशों को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड में 8 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। किसानों को मदद पहुंचाने के लिए हर तरह से काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed