{"_id":"ad540e1279ac441c7b4203e523743758","slug":"metro-office-and-operations-control-centre-will-be-in-lane-khandari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदारी लेन में बनेगा मेट्रो कार्यालय और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदारी लेन में बनेगा मेट्रो कार्यालय और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Nov 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन पर मेट्रो कार्यालय और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। यहां की भूमि एलएमआरसी के हवाले करने के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण करे पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इससे पहले यहां एलडीए एक मल्टीलेवल पार्किंग बनाना चाहता था, मगर मेट्रो रेल परियोजना का खाका खिंचने के बाद उस प्रक्रिया को रोक दिया गया था।
यहां लंबे समय से ये कहा जा रहा था कि, मेट्रो का ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर यहां पर ही बनाया जाएगा। एलएमआरसी की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि, सहकारिता भवन के पीछे मोहल्ला खंदारी लेन बीएन रोड की 1.73 एकड़ भूमि का आवंटन मेट्रो रेल कारपोरेशन के पक्ष में कर दिया जाए।
विज्ञापन
एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव की ओर से ये पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि अब मेट्रो के प्राइमरी सेक्शन का काम शुरू हो गया है। ऐसे में अब ऑपरेशन कंट्रोल की जरूरत निकट भविष्य में पड़ेगी।
विज्ञापन
इसलिए इस भूमि के आवंटन के बाद अॅापरेशन कंट्रोल सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। आवास विभाग की ओर से एलएमआरसी को केंद्रीय करों की प्रतिपूर्ति के लिए पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त दे दी गई है।
आवास विभाग के संयुक्त सचिव शिवजनम चौधरी की ओर से जारी आदेश में ये कहा गया है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से ये पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं। मेट्रो के लिए केंद्रीय केंद्रीय करों की प्रतिपूर्ति के लिए एलएमआरसी को फिलहाल पांच करोड़ रुपये की जरूरत है।