फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro way to be clear in mvaya

मवैया में आसान हो रही मेट्रो की राह

Mon, 09 Jun 2014 03:42 AM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 03:42 AM IST
विज्ञापन
metro way to be clear in mvaya

मवैया से मेट्रो के गुजरने की राह आसान हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के बाद अब जल्द ही उत्तर रेलवे से भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रेलवे लाइन के ऊपर हाईटेंशन लाइन को देखते हुए यहां एलएमआरसी मेट्रो ट्रैक के लिए फ्लाईओवर बनाएगी।

ताकि मवैया से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों के संचालन में कोई रुकावट न आए।

फ्लाई ओवर की ऊंचाई जमीन से करीब 18 मीटर रखी जाएगी। मवैया रेलवे पुल के कारण मेट्रो उसके ऊपर से गुजरा जाएगा।

इसको लेकर रेलवे को ट्रेनों के संचालन में आने वाली दिक्कतों को लेकर कुछ आशंकाएं थीं।

जो अब एलएमआरसी और रेलवे के अधिकारियों के बीच हो रही बातचीत से दूर हो गई हैं। इसके बाद अब मवैया में मेट्रो को हरी झंडी मिलती दिख रही है।

इस बारे में एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल का कहना है कि पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे की ट्रेनें मवैया से गुजरती हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे को पहले से ही कोई आपत्ति नहीं थी। मवैया में जमीन उत्तर रेलवे की है।

इसलिए उसी से बात हो रही है। उनकी कुछ आशंकाएं थीं, वह दूर हो गई हैं। डीएमआरसी की टीम इस समय सर्वे कर रही है।

सर्वे पूरा होने के बाद उत्तर रेलवे से भी हरी झंडी मिल जाएगी। मेट्रो रूट के लिए मवैया रेलवे पुल के ऊपर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।

यह आलमबाग थाने के पास से शुरू होगा और दुर्गापुरी तक जाएगा।

ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक आठ किमी मेट्रो रूट निर्माण और मवैया के ऊपर फ्लाई ओवर निर्माण पर करीब 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दोनों के टेंडर अलग-अलग किए जाएंगे। एलएमआरसी बोर्ड की मीटिंग में इसका प्रस्ताव भी पास हो चुका है और टेंडर इस माह के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed