{"_id":"5de6f8f88ebc3e54cb575ee3","slug":"metro-corridor-approved-from-noida-sector-71-to-greno-knowledge-park-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेनो नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेनो नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी
Wed, 04 Dec 2019 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 तक 14.958 किमी लंबाई के मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का निर्माण नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) कराएगा।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारू बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में मेट्रो सिस्टम परियोजना क्रियान्वित की जाएगी। 14.958 किमी लंबी मेट्रो परियोजना पर कुल 2682 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के वित्त पोषण में केंद्रांश छोड़कर राज्य सरकार के अंश 327 करोड़ और सब-ऑर्डिनेट अंश 177 करोड़ रुपये का वहन नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा द्वारा अपने संसाधनों से अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली लंबाई के अनुपात में किया जाएगा। इस परियोजना में राज्य सरकार द्वारा कोई धनराशि नहीं दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार कोई राशि नहीं देगी।
विज्ञापन