फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro cell will take take loan from foreign banks

मेट्रो के लिए विदेशी बैंकों से भी लेंगे कर्ज

Fri, 27 Sep 2013 01:57 AM IST
लखनऊ/ऋषि मिश्र
लखनऊ/ऋषि मिश्र Updated Fri, 27 Sep 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
metro cell will take take loan from foreign banks
मेट्रो रेल के लिए जापानी कंपनी जाइका के अतिरिक्त अन्य विदेशी बैंकिंग संस्थाओं से भी ऋण लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने कोशिशें शुरू कर दी है। उन्होंने गत दिनों दिल्ली में वित्त मंत्रालय से इस संबंध में वार्ता भी शुरू कर दी है।

मेट्रो परियोजना में बजट का एक बड़ा हिस्सा ऋण के तौर पर भी जुटाया जाएगा। इसके लिए फिलहाल जापानी कंपनी जाइका का नाम सबसे आगे था।

मेट्रो परियोजना के प्रस्तावित पहले कॉरिडोर नार्थ साउथ में निर्माण के लिए करीब 6500 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

इसके अलावा अगर बात ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की भी की जाए तो 12000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च होगा। भारत सरकार से 20 फीसदी, राज्य सरकार से 20 फीसदी और बाकी 60 फीसदी मदद बतौर ऋण विभिन्न संस्थाओं से ली जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल जापानी कंपनी जाइका पहले ही लखनऊ मेट्रो के लिए लोन देने की इच्छा जाहिर कर चुकी है।  मगर कंपनी की एक शर्त यह है कि मेट्रो की बोगियों की खरीद भी इसी कंपनी से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि जितने भी मंत्रालयों से डीपीआर पास हुई है, उन सभी के अधिकारियों से मुलाकात की है।

मुख्य रूप से वित्त मंत्रालय गए, जहां ऋण संबंधी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने मंत्रालय से एशियन डवलपमेंट बैंक (एडीबी) और यूरोपियन बैंक से भी ऋण लेने में मदद की बात कही है।

इसके अलावा कुछ भारतीय एजेंसियों को भी ऋण प्रणाली में जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed