{"_id":"59b680904f1c1bf67f8b5f00","slug":"metro-breaks-the-first-day-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 हजार ने किया मेट्रो में सफर, पहले दिन का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 हजार ने किया मेट्रो में सफर, पहले दिन का रिकॉर्ड टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Sep 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी और एनडीए परीक्षा के चलते रविवार को मेट्रो में उमड़ी भीड़ ने यात्रा का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को 41,075 लोगों ने मेट्रो का आनंद लिया।
विज्ञापन
यह आंकड़ा पहले दिन से करीब 10,000 अधिक है। छह सितंबर को कॉमर्शियल रन शुरू होने के बाद से मेट्रो के यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आ रही थी। आठ सितंबर को यह आंकड़ा 21,811 पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
रविवार को एनडीए की परीक्षा देने को करीब 80,000 छात्र शहर में रहे। इसकी वजह से उन्होंने मेट्रो का इस्तेमाल परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए किया।
वहीं, छुट्टी की वजह से लोग भी परिवारों के साथ मेट्रो का मजा लेने पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि रविवार की भीड़ को देखते हुए दोपहर बाद तीन की जगह चार ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन
वहीं, जरूरत को देखते हुए पांचवीं ट्रेन को भी तैयार रखा गया था। दावा किया कि देश में कहीं भी मेट्रो की शुरुआत के बाद यात्रियों की संख्या के ये सबसे बेहतर आंकड़े हैं।