{"_id":"6b0744fbdc7e2ce7f905101c","slug":"methods-for-maintaining-hygiene-and-preventing-infections-during-menstruation-lucknow-news-c-13-lko1070-2024506-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मासिक धर्म में स्वच्छता और संक्रमण के बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मासिक धर्म में स्वच्छता और संक्रमण के बचाव के बताए तरीके
विज्ञापन
मासिक धर्म में स्वच्छता और संक्रमण के बचाव के बताए तरीके।
लखनऊ। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई, सैनेटरी पैड का सही इस्तेमाल और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता जरूरी है। इसी उद्देश्य से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्राओं के लिए मासिक धर्म व जननांग स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान संकाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. स्मृति अग्रवाल ने मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, सैनेटरी पैड के सही इस्तेमाल और निस्तारण की जानकारी दी। सह-प्राध्यापक डॉ. सौम्या सिंह ने जननांग स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य और संक्रमण से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखने और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में डाॅ. स्मृति अग्रवाल, सोनिया शुक्ला, शिवानी वर्मा, दीपांशु यादव, आकांक्षादीप आदि माैजूद रहीं।