{"_id":"60903e9e8ebc3e8dbe5c3ea1","slug":"message-sent-to-chief-minister-on-police-control-room-s-whatsapp-number-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी को धमकी: व्हाट्सएप पर मैसेज देख उड़े पुलिस के होश, लिखा था- मुख्यमंत्री के पास बस 5 दिन...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
योगी को धमकी: व्हाट्सएप पर मैसेज देख उड़े पुलिस के होश, लिखा था- मुख्यमंत्री के पास बस 5 दिन...
Tue, 04 May 2021 09:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 May 2021 09:40 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 112 कंट्रोल रूम व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। कंट्रोल रूम पर मौजूद कर्मचारियों ने मैसेज देखकर अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 112 कंट्रोल रूम व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। कंट्रोल रूम पर मौजूद कर्मचारियों ने मैसेज देखकर अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक डायल 112 में अंजुल कुमार आपरेशन कमांडर मुख्यालय के पद पर तैनात है। अंजुल कुमार के मुताबिक 29 अप्रैल की शाम 7.58 मिनट पर मीडिया डेस्क के व्हाट्सएप नम्बर पर एक मैसेज आया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैसेज में लिखा था कि पांच दिन बाद मुख्यमंत्री के साथ बड़ा हादसा होगा। यह मैसेज पढ़ते ही ड्यूटी पर तैनात काल टेकर अंकित दूबे के होश उड़ गए। उसने धमकी भरा मैसेज आने की सूचना आपरेशन कमांडर अंजुल कुमार को दी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मोबाइल धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मैसेज को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल की मदद से जांच कर रही है। अभी तक संदिग्ध नंबर की लोकेशन का सही पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है।