Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Message of environmental protection given through exhibition

Lucknow News: प्रदर्शनी के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 20 Jun 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given through exhibition
भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में सीएसआईआर, आईआईटीआर और भातखंडे विश्वविद्यालय की ओर से पर
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दो दिवसीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को प्रकृति के साथ संतुलन में जीवन जीने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देना था। प्रदर्शनी का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीएसआईआर-एनबीआरआई और सीएसआईआर-आईआईटीआर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी वृक्ष और वनस्पति का मानव जीवन में महत्व विषय पर केंद्रित थी, जिसमें औषधीय, पारिस्थितिकीय और संरचनात्मक दृष्टिकोण से पौधों की उपयोगिता को दर्शाने वाले वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। साथ ही, ध्वनि और वायु प्रदूषण मापने वाले यंत्र, सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में पर्यावरण के अनुकूल घरेलू उत्पाद और पराली के सही उपयोग पर आधारित मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कुलपति प्रो. सिंह ने सभी मॉडलों का अवलोकन करते हुए वैज्ञानिकों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


प्रकृति के बिना मानव जीवन अधूरा

कार्यक्रम के दूसरे चरण में जयशंकर सभागार में आयोजित व्याख्यान सत्र में पर्यावरण संरक्षण पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। आईआईटीआर के डॉ. अभय राज ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा, दरअसल, हमारी स्वयं की रक्षा है। जब तक प्रकृति सुरक्षित है, हम भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनबीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि हमें पेड़ों को काटने की बजाय उनके साथ रहना सीखना चाहिए। उन्होंने समझाया कि मानव और वनस्पतियां एक-दूसरे पर निर्भर हैं, और प्रकृति को नुकसान पहुंचाना खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा है। व्याख्यान सत्र में विद्यार्थियों और श्रोताओं के सवालों का भी उत्तर दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन, डॉ. ज्ञानेंद्र दत्त बाजपेई, डॉ. मनोज मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed