{"_id":"6993892186bdd658b10b04dc","slug":"message-of-environmental-protection-amidst-songs-music-dance-and-laughter-lucknow-news-c-13-lko1070-1609172-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गीत-संगीत, नृत्य और ठहाकों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गीत-संगीत, नृत्य और ठहाकों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में ऑक्सीजन मैन फाउंडेशन और कामायनी संस्था के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कल
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में सोमवार शाम गीत-संगीत, नृत्य और ठहाकों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौका था ऑक्सीजन मैन फाउंडेशन और कामायनी संस्था की ओर से संगीत संध्या ‘संकल्प से स्वर तक’ के आयोजन का। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्यांगना सुरभि शुक्ला व उनकी टीम ने गणेश वंदना से की। कला, साहित्य, समाजसेवा और फिल्म जगत की हस्तियों की मौजूदगी में राजेश जायसवाल की पुस्तक शक्तिरूपा का विमोचन किया गया। इसके बाद फिल्म सक्षम का ट्रेलर दिखाया गया। फिल्म ऑपरेशन अक्षय चिन का पोस्टर भी जारी किया गया।
संगीतमय संध्या में साहिबा, आद्या श्रीवास्तव, मृणान राय, रूपा और संगीता जायसवाल सहित कई कलाकारों ने एकल और सामूहिक प्रस्तुतियों से दिल जीत लिया। शिव तांडव ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राजीव निगम की प्रस्तुति से समारोह में ठहाके गूंज उठे।
इन्हें किया गया सम्मानित
वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी, आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुमोना पांडेय समेत कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। वर्षा वर्मा को कोरोना काल में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार जैसे मानवीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समाजसेवी रोहित मिश्रा को कैंसर पीड़ित बच्चों की निस्वार्थ सेवा के लिए सराहा गया।
विज्ञापन
अभिनेता रंजीत के किस्सों पर लगे ठहाके
मशहूर अभिनेता रंजीत ने कॅरिअर के शुरुआती दौर के किस्से सुनाए तो हॉल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने बताया कि मेरी फिल्में मेरे परिवार वाले भी देखना पसंद नहीं करते थे। बोले, एक बार तो अभिनेत्री राखी से मेरी मां इस बात के लिए माफी मांगने लगीं कि मैंने उनके साथ फिल्म में बहुत बुरा बर्ताव किया था। रंजीत ने कहा, फिल्मों में एक ही तरह के रोल करते-करते थक चुका था। 400 से ज्यादा फिल्में करने के बाद मैंने काम छोड़ दिया।