फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Message of being healthy given through yoga

Lucknow News: योग से दिया निरोगी होने का संदेश

Sun, 22 Jun 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Message of being healthy given through yoga
गोमती नगर संगीत नाटक अकादमी में योग करते लोग
लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को राजधानी में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही पार्कों, घरों, अपार्टमेंटों और शिक्षण संस्थाओं में योगाभ्यास का आयोजन कर निरोगी होने का संदेश दिया गया। बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी विभिन्न आसनों के जरिये योग की महत्ता को उजागर किया। योग गुरुओं की अगुवाई में शहर के लाखों लोगों ने जगह-जगह योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

शहर के 200 से ज्यादा पार्कों में सुबह से ही योगाभ्यास करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। ज्यादातर पार्काें में सामाजिक संगठनों और रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से योगाभ्यास कराया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालयों, स्कूलों-कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में भी बड़े पैमाने पर योग शिविर का आयोजन किया गया। व्यापारी संगठनों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में योगाभ्यास के कार्यक्रम किए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और भारतीय आदर्श योग संस्थान की ओर से योग समागम के आयोजन के साथ ही विश्व संगीत दिवस भी मनाया गया। अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, निदेशक डॉ. शोभित नाहर और उपाध्यक्ष विभा सिंह व अन्य कर्मचारियों ने योगाचार्य कृष्णदत्त मिश्र के निर्देशन में सामूहिक रूप से योग किया। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर उसी मंच से ईश्वर की स्तुति की गई। संगीत को योग से जोड़ते हुए कमला कांत, राहुल अवस्थी, अकादमी उपाध्यक्ष विभा सिंह और उस्ताद गुलशन भारती ने भजनों की प्रस्तुति दी। तबले पर डॉ. राजीव शुक्ला व डॉ. पवन तिवारी ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव पेंटिंग में दर्शाए योग के फायदे

लखनऊ। ललित कला अकादमी के अलीगंज स्थित क्षेत्रीय केंद्र में योग प्रशिक्षक डाॅ. अनिल प्रकाश ने वीथिका में योग अभ्यास कराया। इस दौरान लाइव पेंटिंग के जरिये योग के फायदे दर्शाए गए। चित्रकार अमित कुमार ने लाइव पेंटिंग के डिमॉन्स्ट्रेशन में दिखाया कि योग से शरीर, मन और मस्तिष्क को स्वस्थ किया जा सकता है। क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, वेणु गोपाल पाराशर समेत केंद्र में कार्यरत कलाकारों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।


गोमती तट पर किया प्राणायाम

लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद के तत्वावधान में पं. गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन गोमती तट पर योग गुरु महेंद्र सिंह नेगी ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, योगासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed