{"_id":"6abecf595889b053ba0057f0","slug":"mess-services-to-resume-at-kailash-hostel-female-students-to-oversee-operations-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1947389-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैलाश हॉस्टल में फिर शुरू होगी मेस, छात्राएं करेंगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैलाश हॉस्टल में फिर शुरू होगी मेस, छात्राएं करेंगी निगरानी
विज्ञापन
होमी भाभा हॉस्टल में छात्रों के साथ भोजन करते कुलपति प्रो. जेपी सैनी। स्रोत: विश्वविद्यालय
लखनऊ। कैलाश हॉस्टल में खाने की खराब गुणवत्ता के विरोध में बुधवार देर रात दो बजे तक छात्राओं ने प्रदर्शन किया तो बृहस्पतिवार को कुलपति निरीक्षण करने हॉस्टल पहुंच गए। देर रात चीफ प्रोवोस्ट की ओर से जारी किए गए मेस बंद करने के आदेश को वापस ले लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब छात्राएं ही नाश्ता, लंच और डिनर की समय-सारिणी तैयार करने के साथ भोजन तैयार होने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कई छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कैलाश हॉस्टल में छात्राओं से बातचीत के दौरान कुलपति ने मेस से जुड़ी समस्याएं सुनीं। विवि प्रशासन के अनुसार, छात्राओं की मांग पर मेस बंद करने का पूर्व आदेश वापस लेते हुए उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा, जिसमें सभी छात्राओं की सहभागिता हो। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सामग्री की तैयारी पर छात्राओं की प्रत्यक्ष निगरानी रहेगी। इसके बाद कुलपति द्वितीय परिसर में स्थित होमी जहांगीर भाभा छात्रावास भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर मेस में दोपहर का भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता के साथ छात्रों से पढ़ाई व कमरों की सुविधाओं की जानकारी ली। हॉस्टल के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने की समस्या को देखते हुए बगल में पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। मालूम हो कि बुधवार को यहां भी छात्रों ने मेस बंद होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
कुलपति ने परिसर के जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिम के फर्श पर रबर मैट बिछाने और जिम के बगल में नया शेड बनाकर अतिरिक्त टेबल टेनिस टेबल लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी, निर्माण अधीक्षक प्रो. विनीत वर्मा, प्रॉक्टर प्रो. अभिषेक तिवारी, डीन लॉ प्रो. आरके वर्मा, जिम प्रभारी प्रो. अनुराग श्रीवास्तव, प्रो. ओपी शुक्ला समेत विभिन्न छात्रावासों के प्रोवोस्ट मौजूद रहे। विवि प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रहित में छात्रावासों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।