{"_id":"688229b281e1af88a40f7b73","slug":"merit-list-of-five-year-llb-released-in-shia-college-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1307095-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिया काॅलेज में पंचवर्षीय एलएलबी की मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिया काॅलेज में पंचवर्षीय एलएलबी की मेरिट सूची जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिया पीजी काॅलेज की ओर से बृहस्पतिवार को पंचवर्षीय एलएलबी की मेरिट सूची जारी कर दी गई। चयनितों के साथ ही छात्रों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। प्रवेश-समिति के निदेशक डाॅ. मिर्जा मो. अबु तैय्यब ने बताया कि मेरिट सूची को महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in या महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollege.org पर जाकर देखा जा सकता है। चयनित अभ्यर्थी अपना प्रवेश शुल्क महाविद्यालय के कैशियर काउंटर पर 25 जुलाई से दो अगस्त तक जमा कर सकते हैं।