फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   merit for fourth counseling of teachers recruitment.

29,334 शिक्षक भर्तीः जारी हो गई मेरिट लिस्ट

Mon, 15 Sep 2014 11:36 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
merit for fourth counseling of teachers recruitment.

उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित

विज्ञापन
शिक्षकों की भर्ती के लिए रविवार को अधिकतर जिलों ने मेरिट जारी कर दी है।

चौथी काउंसलिंग में अधिकतर जिलों में मेरिट गिरी है। पहली मेरिट सामान्य वर्ग की जहां 71 फीसदी तक गई थी, वहीं चौथी काउंसलिंग की मेरिट विज्ञान में सामान्य वर्ग की 68 और गणित की 67 तक पहुंच गई है।

मेरिट में आने वालों की काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को होगी।

इस बार काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। संतकरीबनगर में सामान्य विज्ञान वर्ग की मेरिट 68.82 व गणित की 66.54 गई है।

ये करना होगा काउंसलिंग में

merit for fourth counseling of teachers recruitment.

सुल्तानपुर में विज्ञान की सामान्य वर्ग की 67.72 व गणित की 65.73 गई है। इसी तरह जहां अधिक सीटें हैं वहां मेरिट कम है और जहां कम हैं, वहां अधिक मेरिट गई है।

विज्ञान शिक्षक पद के लिए 18 और गणित शिक्षक पद की काउंसलिंग 19 सितंबर को होगी। जांच सूची में शामिल होने मात्र से अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए दावा नहीं कर सकेगा।

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट, बैंक में जमा ई-चालान की रसीद, सभी शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र, जाति, निवास, विशेष आरक्षण संबंधित प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दो टिकट लगे लिफाफे तथा 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र साथ लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा

merit for fourth counseling of teachers recruitment.

रिक्त पदों की तुलना में इस बार 15 गुना अधिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को संबंधित जिलों में जाकर प्रमाण पत्रों का मिलान कराना होगा।

उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेते हुए जुलाई में काउंसलिंग शुरू की गई थी।

अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग होने के बाद भी 10 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसलिए शासन स्तर पर चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की सहमति बनी है।

विज्ञापन

आधे पदों पर भर्ती के ‌लिए मांगे गए थे आवेदन

merit for fourth counseling of teachers recruitment.

बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के खाली 58,668 पदों में आधे पदों 29,334 पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय करते हुए आवेदन मांगे थे।

इसके आधार पर अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग कराने के बाद भी सभी पद नहीं भर सके हैं। पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को कराई गई जिसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।

दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई जिसमें 9500 काउंसलिंग कराने पहुंचे। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाते हुए 21 व 22 अगस्त को कराई गई।

की ‌थी पूरे ब्यौरे की मांग

merit for fourth counseling of teachers recruitment.

शिक्षकों की भर्ती के लिए तीन चरणों में अभ्यर्थियों का धीला रवैया देखने के बाद सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलेवार रिक्तियों का पूरा ब्यौरा मांगा था।

ब्यौरा मिलने के बाद चौथे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जहां, इस बार 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। वहीं, तीसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed