{"_id":"a56effebcee1f897bd1d1d46b94b7a7d","slug":"mentally-retarded-man-killed-his-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को डंडे से पीटकर की हत्या और चुपचाप जाकर सो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को डंडे से पीटकर की हत्या और चुपचाप जाकर सो गया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिल्हौर
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कोतवाली क्षेत्र के ददारपुर कटहा गांव में मानसिक रूप से बीमार पति ने अपने ही पत्नी को डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी ।
विज्ञापन
इसके बाद छत पर जाकर सो गया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ददारपुर कटहा गांव निवासी बसंती देवी (52) पत्नी मनोहर लाल अपने एक बेटे के साथ रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक मनोहर लाल बीते कुछ माह से मानसिक रूप से बीमार था। उल्टी सीधे कार्य कर रहा था।
सोमवार की देर रात किसी समय मनोहर ने चारपाई पर सो रही बसंती पर डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से घायल बसंती ने मौके पर दम तोड़ दिया।
बसंती ही मेहनत मजदूरी करके जैसे-तैसे परिवार को भरण-पोषण और पति का इलाज करा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक बसंती ने ही अपनी तीन बेटियों अंजू, मंजू और संजू की शादी की, और नि:शक्त बेटे रामबाबू का पालन पोषण किया।
विज्ञापन