{"_id":"64535e646b8bd84c710333e6","slug":"menka-gandhi-slipped-down-in-sultanpur-while-seeking-the-votes-for-up-nikay-chunav-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: कमर टूटने पर मेनका गांधी ने रेलवे से मांगे एक करोड़ रुपये या पक्की सड़क, फिसल कर गिरीं सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: कमर टूटने पर मेनका गांधी ने रेलवे से मांगे एक करोड़ रुपये या पक्की सड़क, फिसल कर गिरीं सांसद
Thu, 04 May 2023 02:49 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 May 2023 02:49 PM IST
सार
सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी वोट मांगने के दौरान एक सड़क पर फिसलकर गिर गईं। इस पर उन्होंने एक करोड़ रुपये जुर्माने या फिर पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर शहर में फिसलकर गिरने के बाद भाजपा सांसद मेनका गांधी ने रेलवे के डीआरएम से एक करोड़ का बिल भेजने अथवा मौके पर पक्की सड़क बनाने की मांग की है। सांसद के अनुसार रेलवे ने पक्की सड़क एक माह में तैयार करने का वादा किया है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के घासीगंज वार्ड में खराब सड़क व कीचड़ के बीच चुनाव प्रचार करने जा रही सांसद मेनका गांधी सोमवार की शाम फिसल कर गिर गई थी। वहीं दूसरे दिन भाजपा की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया था कि सांसद जिस सड़क पर फिसल कर गिरी थी वह रेलवे की जमीन है। जिस पर बिना रेलवे की अनुमति के सड़क नहीं बनाई जा सकती है। ऐसे में सांसद ने रेलवे के डीआरएम को फोन कर गिरने की वजह से कमर टूटने व उसके इलाज के लिए एक करोड़ रुपये के खर्च का हवाला दे दिया। उन्होंने विकल्प दिया है कि एक करोड़ के बजाए रेलवे मौके पर आम जनता के लिए पक्की सड़क बनवा सकता है। सांसद के अनुसार सड़क बनाने का वादा रेलवे अधिकारी ने किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: दस निगमों में मतदाताओं की कसौटी पर दलों की साख, भाजपा दोहराएगी इतिहास या सपा की बढ़ेगी ताकत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मतदान के बाद बोलीं मायावती, बसपा को समर्थन देगी जनता, मतदाता वोट जरूर करें
दोस्तपुर की चुनावी सभा में किया मामले का जिक्र
दोस्तपुर नगर पंचायत में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाषण देने के बाद मैं निकल रही थी, इतनी मिट्टी थी कि मैं गिर गई। उन्होंने कहा अगले दिन मैंने डीआरएम को फोन किया और कहा भइया मैं तुम्हें एक करोड़ रुपए का बिल भेज रही हूं अपनी कमर के लिए... या तो मुझे कमर का हिसाब दो या तो तुम मेरे लिए सड़क बनाओ एक महीने में। उसने कहा चलो मैं आपके लिए सड़क ही बना देंगे। इसके बाद सांसद ने कहा चलो उसकी वजह से कुछ खास नतीजा आया।
स्मार्ट सिटी के बयान के दौरान फिसली सांसद
चुनावी सभा के दौरान भाजपा सांसद मेनका गांधी ने शहर के स्मार्ट सिटी होने का बयान तक दे दिया था। मेनका गांधी ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रचार के दौरान कहा था कि सुल्तानपुर में प्रवेश करते ही उन्हें स्मार्ट सिटी होने का आभास होने लगा है। इसके बाद वह शहर के वार्ड नंबर 15 घासीगंज में सोमवार को वोट मांगने देर शाम को पहुंची। उनके साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला था। दिन में हुई भारी बरसात से सड़क कीचड़ युक्त थी। सड़क पर चल रही गाड़िया स्लिप कर रही थी। ऐसे में मेनका गांधी गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगी। इस दौरान वे फिसल कर गिर गई। जिसका एक वीडियो सामने आया था।
खराब सड़कों का दंश झेल रही जनता
शहर में खराब सड़कों का दंश जनता लंबे समय से झेल रही है। कई मोहल्ले में अभी तक कच्ची सड़क है, वहीं पक्की सड़कों पर भी भ्रष्टाचार के गड्ढे आम जनता की गाढ़ी कमाई को डुबो रहे हैं। हर बार चुनाव में अच्छी सड़क व विकास का वादा किया जा रहा है लेकिन चुनाव बाद नेता आम आदमी की पीड़ा को भूल जा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में फिर से इसी तरह के वादे किए जा रहे हैं।