{"_id":"5cf399babdec2207881287ab","slug":"menka-gandhi-reaches-to-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी ने मंत्री न बनाए जाने पर दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी ने मंत्री न बनाए जाने पर दिया ये जवाब
Mon, 03 Jun 2019 06:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता मेनका गांधी
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में आठवीं बार जीत हासिल कर सांसद बनीं भाजपा नेता मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर जब अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं तो लोगों ने फूल, मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह समाज के हर वर्ग का ध्यान रखकर विकास करेंगी और किसी से भी भेदभाव नहीं करेंगी। वहीं, कैबिनेट में जगह न मिलने के सवाल पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'इसका जवाब सुल्तानपुर की जनता से लीजिए।'
विज्ञापन
जिले की कानून व्यवस्था पर मेनका गांधी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की है। अगर एसपी अच्छा होगा तो कानून-व्यवस्था भी अच्छी होगी।
बता दें कि, 2014 के चुनाव में पीलीभीत से चुनाव लड़ने वाली मेनका गांधी ने इस बार सुल्तानपुर सीट से जीत हासिल की है। इस तरह वह आठवीं बार संसद पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि वह जिले के विकास के लिए अभी से काम करेंगी। जिस गांव या इलाके में काम होना है वहां के लोग पर्ची लिखकर उन्हें दे दें। उन्होंने कहा कि वह सभी का काम करेंगी और किसी से कोई भेदभाव नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन