फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Menka Gandhi inaugrates new Buses in Sultanpur.

सुल्तानपुर: बेल पर बाहर आए हैं दबंग तो फिर जाएंगे जेल: मेनका गांधी

Fri, 09 Aug 2019 12:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Menka Gandhi inaugrates new Buses in Sultanpur.
सुल्तानपुर में सांसद मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को फिर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। कहा कि मैंने कहा था कि इसौली में बसें चलेंगी तो चलवाई, दबंग जेल जाएंगे तो गए। वह फिर बेल पर बाहर निकल आए हैं तो फिर जाएंगे। मेरे रहते कोई दबंगई व गुंडई नहीं चलेगी। बस स्टेशन पर धनपतगंज व बल्दीराय के लिए बस सेवा शुरू करते हुए सांसद ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कादीपुर का बस अड्डा आधुनिक होगा।
विज्ञापन


महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम में जयसिंहपुर तहसील के गुरेगांव पहुंचीं सांसद ने प्रतिभा सिंह की ओर से बनाए जा रहे सेनेटरी नैपकिंस के कार्यों को देखते हुए उनकी सराहना की। हीरो ग्रुप के एमडी पंकज मुंजाल की ओर से पैड बनाने की मशीन स्वयं सहायता समूह को उपलब्ध कराने पर कहा कि इससे 10 गुना उत्पादन बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने मुंजाल से तीन और मशीनें उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। कहा कि सेनेटरी पैड से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को अपने पति एवं किसानों को व्यावसायिक खेती करने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। गन्ने का सिरका बनाने, सेब, मशरूम व मेंहदी की खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसकी खेती करने वालों को बीज के साथ ही बाजार उपलब्ध कराऊंगी। इसमें करोड़ों रुपये मुनाफा कमाया जा सकता है। अपने संबोधन में सांसद ने शौचालय, किसान सम्मान निधि एवं बिजली व्यवस्था पर फोकस किया। कहा कि दिसंबर तक सभी घरों में प्रसाधन बनवाए जाएंगे। छूटे हुए लोगों को किसान सम्मान निधि जल्द मिल जाएगी। अधिकारियों से कहा कि जल्द किसानों को लाभ दिलाने से जिला दूसरे व तीसरे नंबर पर आ जाएगा। 

सांसद ने कहा कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 99 गांवों में जर्जर तार दुरुस्त कराए गए हैं। 16 की जगह 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। सांसद ने बीते महीनों में बिजली दुर्घटनाओं में हुई मौत के बाद विद्युत वितरण की ओर से आठ मृतकों के परिवारों को धनराशि का चेक भी बांटा। महिलाओं के कार्यक्रम को डीएम सी. इंदुमती व हीरो ग्रुप के एमडी पंकज मुंजाल ने भी संबोधित किया।

इसके पहले सांसद के अमहट पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, गिरीश नारायण सिंह, रणजीत कुमार, प्रवीण अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी, बबिता तिवारी, पूजा कसौंधन, संदीप सिंह मौजूद रहे। राजेश पांडेय ने सांसद को गुल्लक भेंटकर स्वागत किया।

चौरासी आश्रम में टेका माथा 
सांसद ने बेलहरी के पास स्थित चौरासी बाबा आश्रम में पार्टी नेताओं के साथ पहुंचकर माथा टेका। मेनका गांधी ने मंदिर में माथा टेकने के बाद बाबा चौरासी का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद नानेमऊ स्थित निषाद बस्ती पहुंचकर पेयजल सुविधा के लिए एक कंपनी की ओर से भेंट किए गए सौर ऊर्जा चालित पानी पनघट का शुभारंभ किया। इसके बाद वे दिल्ली लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed