फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meningitis terror in up, 20 people died

यूपी में दिमागी बुखार का कहर, अब तक 20 ने दम तोड़ा

Fri, 18 Sep 2015 02:24 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
meningitis terror in up, 20 people died

दिमागी बुखार से बृहस्पतिवार को भी तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। तीनों मरीज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। अब तक मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। वहीं सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल में 100 से अधिक बच्चे डेंगू, जापानी इंसफेलाइटिस और एईएस की चपेट में आकर जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिमागी बुखार से मरने वालों में एक बच्चा राजधानी के गोसाईगंज इलाके का है।

विज्ञापन


दिमागी बुखर का कहर थम नहीं रहा है। अन्य जनपदों के अलावा राजधानी के बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। गोसाईगंज के कपिल (2) ने लोहिया अस्पताल में दिमागी बुखार के कारण दम तोड़ दिया। वहीं बहराइच की महरूननिशां (65) और तब्बसुम निशां  (22) भी दिमागी बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा बलरामपुर अस्पताल में हरीनाथ (22) और मोहित (5) बहराइच, कृष्णा (26), सत्येंद्र (38) और प्रदीप (30) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पीड़ित दो नए बच्चे भी वहां भर्ती कराए गए हैं। हिमेश  (7) रायबरेली और लक्ष्य (5) सीतापुर को एईएस के कारण भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्‍थ्य विभाग मानने को तैयार नहीं आकंडे

meningitis terror in up, 20 people died

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि एईस पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है। सभी का इलाज जारी है। इसके अलावा टिकैत नगर के मनोज को जापानी इंसेफेलाइटिस के  कारण भर्ती कराया गया है।

राजधानी के अस्पतालों में बुखार, दिमागी बुखार, जेई और एईएस के मरीज बढ़ते जा रहे है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपने आंकड़ों पर डटा हुआ है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव जो आंकड़े जारी किए उसके अनुसार लखनऊ में अभी तक डेंगू के 20 मरीज सामने आए हैं लेकिन मौत किसी की नहीं हुई है।

जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या उनके हिसाब से दो है, उन्होंने मौत की किसी की नहीं दर्शायी है। इसी तरह एईएस के चार मरीज और एक मौत की पुष्टि सीएमओ कर रहे हैं। जबकि असली आंकड़े कुछ और स्थिति बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed