लखनऊः थाने के पास कार सवार युवक को मारी गोली, मोबाइल लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विभूतिखंड थाने से चंद कदमों की दूरी पर तीन बदमाशों ने कार सवार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष कन्नौजिया को गोली मार दी। बदमाशों ने दो बार फायरिंग की। एक गोली शिक्षक के बाएं कोहनी के नीचे लगी। गोली की आवाज सुनकर राहगीर जुटने लगे तो बदमाश पैदल भाग निकले।
पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, कार में बियर की कई कैन और चप्पलें मिली है। जांच की जा रही है। चिनहट के मटियारी स्थित यशोदानगर निवासी संतोष कन्नौजिया सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।
वह रविवार शाम कार में सीएनजी भरवाने विभूतिखंड थाने के पास पहुंचे। रात 9.30 बजे सीएनजी भरवाने के बाद वह कुछ दूर स्थित तिराहे पर सुनसान स्थान देखकर कार में बैठकर बात करने लगे। इस बीच तीन युवक आए। एक युवक ड्राइविंग सीट की तरफ खड़ा था। दो युवक दूसरी तरफ।
पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना
एक युवक ने पॉलीटेक्निक चौराहे पर जाने का रास्ता पूछा। संतोष अभी रास्ता ही बता रहे थे। इस बीच एक ने तमंचा निकाल लिया और गाड़ी की पिछली सीट पर जाने को कहा। विरोध पर उसने गोली मार दी। गोली संतोष की कोहनी के नीचे लगी।
वह कार से निकलकर भागे और शोर मचाने लगे। राहगीर जुटने लगे तो हमलवार भाग निकले। इसके बाद वह कार लेकर सीएनजी पंप पर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों का इरादा कार लूटने का था।