पुरुषों को भी होता है स्तन कैंसर, जानिए इसके लक्षण?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों को भी स्तन कैंसर होता है। ज्यादातर पुरुष इससे अनभिज्ञ होते हैं और समय से इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है। यदि परिवार में (मां, बुआ, बहन, मौसी) को कैंसर हो चुका हो तो पूरे परिवार की जांच होनी चाहिए।
यदि समय रहते इसका इलाज शुरू हो जाता है तो ज्यादा उम्र जीने की संभावना 84 फीसदी तक बढ़ जाती है। यह जानकारी रविवार को फाग्सी (फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया) व कानपुर आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (कोग्स) सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस ऑफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी व 27वीं राज्य कांफ्रेंस (यूपीकोग) में डॉ. यशोधरा प्रदीप ने दी।
पुरुषों में महिलाओं की तरह ही स्तन में गांठ बननी शुरू हो जाती है। आम तौर पर इसके लक्षण 60 साल की उम्र से ज्यादा वालों में ही मिलते हैं लेकिन यह किसी भी उम्र में हो सकता है। इसका इलाज भी महिला स्तन कैंसर के इलाज की ही तरह होता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए दी काम की नसीहतें
केजीएमयू लखनऊ की डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि गर्भ में बच्चे का वजन तीन से साढ़े तीन किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इससे ज्यादा वजन हुआ तो बच्चे को दिक्कत हो सकती है।
डॉ. नीरजा, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. पीके शाह आदि ने अपने विचार रखे। डॉ. मंजू वर्मा ने गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर पर जानकारी दी। शाम के सेशन में डॉ. शिखा ने सामान्य प्रसव और डॉ. रिचा सिंह ने सीजेरियन प्रसव पर जानकारी दी।
ज्यादातर डॉक्टरों ने बच्चे को सुरक्षित रखने, कानून से बचने के लिए सीजेरियन प्रसव पर हामी भरी। इस दौरान डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. संगीता आर्या आदि मौजूद रहीं।