{"_id":"b80e75ea8dbac77d295f57254a7e504e","slug":"memu-cancels-till-twenty-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमू व लखनऊ पैसेंजर 20 मई तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमू व लखनऊ पैसेंजर 20 मई तक निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 13 May 2014 04:05 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-सुल्तानपुर के बीच चलने वाली मेमू स्पेशल गाड़ी का संचालन 20 मई तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अप व डाउन रूट की मेमू के नहीं चलने से सात छोटे स्टेशनों के हजारों यात्रियों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है।
वहीं प्रतिदिन चलने वाली लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर भी अगले आदेश तक नहीं चलेगी।
दो वर्ष के इंतजार के बाद लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर रफ्तार भरने वाली मेमू 20 मई तक रेस्ट लाइन में भेज दी गई है।
शाम के समय लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर यात्री गाड़ियों की संख्या अधिक होने से सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर के दो रैक का परिचालन भी रोक दिया गया है।
रेल प्रशासन ने यात्री गाड़ियों के बढ़े ट्रैफिक दबाव के चलते संचालन से इंकार कर दिया हैं।
स्पेशल गाड़ी के निरस्त होने से संबंधित सूचना स्टेशन अधीक्षकों को पूछताछ केंद्र पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे पूर्व सात से अप्रैल के अंत तक भी मेमू का संचालन ठप कर दिया गया था।
बॉक्स
यहां के यात्रियों की बढ़ी समस्या
आदेश से बंधुआकलां, शिवनगर, मुसाफिरखाना, अढ़नपुर, निहालगढ़, सिंदुरवा, अकबरगंज समेत कई स्टेशन के यात्रियों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है।
इन स्टेशनों के दैनिक यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक जयदीप राय से मेमू व लखनऊ पैसेंजर का संचालन कराने की मांग की है।
मंडलीय आदेश पर रोकी गई मेमू-पैसेंजर
स्टेशन अधीक्षक डीएन दुबे ने बताया कि मंडल मुख्यालय के आदेश पर मेमू का संचालन स्थगित किया गया है।
पूछताछ केंद्र को सूचना नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।