फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Memories related to Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav.

Mulayam Singh Yadav: बरकत अली के यहां भोजन और हरिचरन यादव के घर धुलता था नेताजी का कपड़ा

Mon, 10 Oct 2022 02:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Oct 2022 02:15 PM IST
सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा समय देते थे। उनके घर ही रुकते थे और उनके यहां ही अपने कपड़े धुलवाते थे। उनका पूरा समय जनता को ही समर्पित था।

विज्ञापन
Memories related to Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav.
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव दिल से भी मुलायम थे। सादगी ऐसी कि पार्टी कार्यकर्ता के घर पर ही खाना खाते थे। प्रचार के दौरान जब कपड़ा गंदा हो जाए तो वह भी कार्यकर्ता के घर ही धुलने जाता था। नशे से हमेशा दूर और शाकाहारी भोजन करने वाले नेताजी प्रतिदिन सुबह दूध पीते थे।

विज्ञापन


शहर के खैराबाद निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव मोहम्मद अहमद खां ने बताया कि उनके चाचा बरकत अली खां शुरू से मुलायम सिंह यादव से जुड़े थे। वर्ष 1980 में वे कक्षा छह में पढ़ते थे तब नेताजी सुल्तानपुर आने पर डाक बंगले में ठहरते थे। रोज शाम को नेताजी घर पर भोजन करने आते थे। उस समय पूर्व विधायक हरिचरन यादव भी पार्टी से जुड़े थे।
विज्ञापन


प्रचार के दौरान जब नेताजी का कपड़ा गंदा हो जाता था तो उसे धुलने के लिए हरिचरन यादव के घर जाता था। नेताजी प्रतिदिन सुबह दूध पीते थे। वे घर से डाक बंगले दूध लेकर जाते और नेताजी को पिलाते थे। वर्ष 1989-90 के बीच का दिन था। घर पर नेताजी मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नेताजी ने बेनी प्रसाद वर्मा से मजाकिया लहजे में कहा, बेनी यहां भोजन बना है, खाना नहीं। बेनी प्रसाद वर्मा के मुंह से निकला नेताजी आप जहां जाते हैं, वहां भोजन ही बनता है। इसके बाद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। यहां भोजन का मतलब शाकाहार से था। बाद में नेताजी ने बरकत अली को पार्टी से टिकट देकर सदर से विधायक बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed