फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Membership campaign: BJP added one crore people in Uttar Pradesh.

सदस्यता अभियान: भाजपा ने 18 दिन में यूपी में बनाए एक करोड़ सदस्य, हरदोई पहले स्थान पर

Sat, 21 Sep 2024 01:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 21 Sep 2024 01:00 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के 18 दिनों में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बने हैं। ये सभी भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं।

विज्ञापन
Membership campaign: BJP added one crore people in Uttar Pradesh.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा को सदस्यता अभियान के तहत 18 दिन में प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाने में सफलता मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के 18 दिनों में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बने हैं। ये सभी भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं।

विज्ञापन


सदस्यता अभियान में हरदोई जिले ने 1,74,769 सदस्य बनाकर पहले स्थान पर जगह बनाई है। अमरोहा ने 1,69,785 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। लखनऊ तीसरे स्थान पर है, जहां 1,67,578 सदस्य बनाए गए। इसी तरह बुलंदशहर चौथे और कुशीनगर पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


बहराइच 1,27,723 सदस्य बनाकर नौवें स्थान पर है। वहीं, सबसे ज्यादा 70,010 सदस्य बनाकर आगरा विधानसभा पहले स्थान पर है। अयोध्या विधानसभा में 53,585 और बक्शी का तालाब विधानसभा में 47,660 सदस्य बनाए गए है। दो सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण के अभियान के बाद एक अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed