फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mega job fairs to be held in Lucknow, Varanasi, Gorakhpur and Jhansi, aiming to provide jobs to 15,000 youth

UP: लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी में लगेंगे मेगा जॉब फेयर, 15 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य

Sat, 29 Nov 2025 10:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Nov 2025 10:58 PM IST
सार

मेगा जॉब फेयर (वृहद रोजगार मेला) में लगभग 100 कंपनियों की भागीदारी और 15 हजार से अधिक को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। इस संबंध में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Mega job fairs to be held in Lucknow, Varanasi, Gorakhpur and Jhansi, aiming to provide jobs to 15,000 youth
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही उनको रोजगार दिलाने के लिए भी काम करेगा। इस क्रम में मिशन की ओर से लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में मेगा जॉब फेयर (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन किया जाएगा। इनमें लगभग 100 कंपनियों की भागीदारी और 15 हजार से अधिक को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बैठक में आयोजन की तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों में अधिकतम युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं': अखिलेश यादव बोले- ऐसा बंगाल के लोग कह रहे, SIR के लिए जल्दी क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही की फर्म से भी हुई थी नशीले कफ सिरप की सप्लाई, जांच में चौंकाने वाले खुलासे


मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षकों की उपस्थिति और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। अच्छा प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित और कमजोर प्रदर्शन वाले संस्थानों से स्पष्टीकरण लिया जाए। उद्योगों की मांग और युवाओं की रुचि के अनुरूप नए व्यवसाय शुरू करें।

बैठक में बताया गया कि इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 10 दिसंबर के बीच होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच होंगी। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, विशेष सचिव अभिषेक सिंह, निदेशक कौशल विकास मिशन पुलकित खरे आदि शामिल हुए।

आईआईटी-आईआईएम व एमएनआईटी बनेंगे नॉलेज पार्टनर
प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और मजबूत करने के लिए कौशल विकास मिशन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की तथा मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर को नॉलेज पार्टनर बनाया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ सहित अन्य प्रमुख संस्थानों को भी इसमें शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। ताकि पाठ्यक्रम विकास, मूल्यांकन सुधार और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा। प्रशिक्षकों की क्षमता वृद्धि के लिए वाधवानी संस्था के साथ एमओयू करके प्रशिक्षण शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed