{"_id":"64f9af01d4c3cde295009ae5","slug":"meeting-to-stop-electricity-theft-and-increase-revenue-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली चोरी रोकने, राजस्व बढ़ाने की बनी रणनीति, पावर ऑफिसर एसोसिएशन के साथ प्रबंधन की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली चोरी रोकने, राजस्व बढ़ाने की बनी रणनीति, पावर ऑफिसर एसोसिएशन के साथ प्रबंधन की वार्ता
Thu, 07 Sep 2023 04:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Sep 2023 04:40 PM IST
सार
पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन एवं पावर ऑफिसर एसोसिएशन के बीच हुई बैठक कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में राजस्व बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन एवं पावर ऑफिसर एसोसिएशन के बीच हुई बैठक में विद्युत निगमों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में बिजली चोरी रोकने, राजस्व बढ़ाने और उपभोक्ता सेवा में सुधार की रणनीति बनाई गई। एसोसिएशन ने प्रबंधन को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। प्रबंधन ने भी एसोसिएशन की समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में शक्ति भवन में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगरौत सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एसोसिएशन ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सनातन पर टिप्पणी: भाजपा नेता अपर्णा ने जताई नाराजगी, बोलीं- राजनीति चमकाने के लिए धर्म का इस्तेमाल न करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मिशन दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था: विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार, तैयारी शुरू
एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत निगमों एवं कॉरपोरेशन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्व बढ़ाने, बिजली चोरी कम करने व ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने समेत कई उपाय सुझाए। बैठक में वर्ष 1992, 95 एवं 97 बैच के अभियंताओं की पदोन्नति के मुद्दे पर चर्चा हुई।
मांग की गई कि उनके बंद लिफाफे खोले जाएं। निलंबित अभियंताओं की तत्काल बहाली सहित अन्य मुद्दों के निस्तारण की भी मांग की। कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। बैठक में केबी राम, पीएम प्रभाकर, अनिल कुमार, आरपी केन, अजय कुमार, अनिल कुमार, विकासदीप समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।