फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting organized in lucknow Joint Parliamentary Committee on Sunni-Shia Waqf properties

UP: वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी के साथ मुस्लिम संगठनों व धर्मगुरुओं की हुई बैठक, कमेटी 25 को सौंपेगी रिपोर्ट

Tue, 21 Jan 2025 11:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 11:50 AM IST
सार

Waqf Board News:  लखनऊ में संयुक्त संसदीय समिति की बैठक हो रही है। इसमें जेपीसी बिल पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों से सुझाव और आपत्तियां ली जा रही हैं।

विज्ञापन
meeting organized in lucknow Joint Parliamentary Committee on Sunni-Shia Waqf properties
बैठक में भाग लेने पहुंचे मंत्री दानिश आजाद अंसारी, जेपीसी सदस्य संजय जायसवाल, जेपीसी सदस्य बृजलाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

JPC Meeting Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर जेपीसी की बैठक हुई। जेपीसी बिल पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों से सुझाव और आपत्तियां लीं।बैठक में जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, जेपीसी के सदस्य असदुद्दीन ओवैसी समेत 11 सदस्य शामिल रहे। 

विज्ञापन


इसमें खासतौर पर शिया सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमैन अली जैदी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना सुफियान निजामी, जमाते इस्लामी, मिली काउंसिल सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी जेपीसी से मुलाकात करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

...पहले भी बिल के संबंध में लंबी चर्चा की थी

जेपीसी कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का लखनऊ में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले लखनऊ दौरे के दौरान मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सैफ़ अब्बास से बिल के संबंध में लंबी चर्चा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी

जेपीसी सदस्य राज्यसभा सांसद ब्रजलाल ने कहा कि जेपीसी की यह अंतिम चरण की स्टडी विजिट है। अब तक मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बंगलुरु, गोहाटी, भुनेश्वर सहित कई राज्यों में  विजिट हो चुकी है। विजिट के सभी चरण पूरे होने के बाद 25 जनवरी तक समिति अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी।

सरकार की मंशा सभी लोगों को लाभ देना- ओपी राजभर

यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि वक्फ का लाभ महिलाओं और गरीब लोगों को मिले। इसीलिए सभी लोगों से जेपीसी राय और आपत्तियां ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed