{"_id":"5da315998ebc3e93d96598e0","slug":"meeting-on-ayodhya-issue-in-hazi-mehboob-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: विवादित परिसर में दीपोत्सव मनाने पर मुस्लिम पक्षकार बोले- हमें भी मिले नमाज की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: विवादित परिसर में दीपोत्सव मनाने पर मुस्लिम पक्षकार बोले- हमें भी मिले नमाज की अनुमति
Sun, 13 Oct 2019 05:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Oct 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद की अयोध्या के विवादित परिसर में दीपोत्सव मनाने की मांग किए जाने पर बाबरी के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि अगर प्रशासन विहिप को अनुमति देता है तो फिर हम भी वहां नमाज पढ़ने की मांग करेंगे। महबूब अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के मुद्दे पर अपने घर में हुई बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बैठक में करीब 50 से अधिक मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवादित परिसर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश चलता है। अगर प्रशासन वहां पर दीपोत्सव की अनुमति देता है तो यह गलत है।
उन्होंने अयोध्या मुद्दे पर मुस्लिम समाज से कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। किसी को भी अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विश्व हिंदू परिषद दीपोत्सव मनाने की अनुमति के लिए मंदिर के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र से सोमवार को मुलाकात करेगा।