फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meeting for the preprations of Republic day in Lucknow.

गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर बैठक, 12 जनवरी से होगा परेड का पूर्वाभ्यास

Thu, 10 Dec 2020 01:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Dec 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Meeting for the preprations of Republic day in Lucknow.
- फोटो : एएनआई

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह कोविड प्रोटोकॉल के साथ गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। परेड में शामिल होने वाले विद्यालयों की टीमों का चयन 10 जनवरी और पूर्वाभ्यास 12 से 21 जनवरी तक स्थानीय पुलिस लाइन में होगा।

विज्ञापन


यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के शामिल होने के लिए संबंधित विभाग अपने प्रस्ताव एडीएम सिटी पूर्वी को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि पहली बार जिला प्रशासन की झांकी भी परेड का हिस्सा बनेगी। इसका प्रभारी एडीएम टीजी को बनाया गया है।

उन्होंने कहा है कि 26 जनवरी को विधान भवन के सामने निकलने वाली परेड की सलामी राज्यपाल लेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को मुशायरा एवं कवि सम्मेलन होगा। कलेक्ट्रेट सहित सभी शासकीय व गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण सुबह 8.30 बजे राष्ट्रगान के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed