फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meet a miracle man in up

यह है आग पर बैठकर तपस्या करने वाले बाबा की 'असली' कहानी

Sat, 09 May 2015 05:33 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
meet a miracle man  in up

ज्येष्ठ माह की भरी दोपहरी की तपिश से जहां धरती और आसमान से आग की तरह गर्मी बरस रही है। वहीं एक संत द्वारा धूप में बैठकर तपस्या कर रहा है। इस संत ने अपने चारों ओर आग जला रखी है। यही नहीं उसने आग से चल रहा एक पात्र अपने सर के ऊपर भी रख रखा है। संत के इस काम से लोगों के बीच कौतुहल और जिज्ञासा बनी हुई है।

विज्ञापन


रोज सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे ऐसे संत की साधना के दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। मामला यूपी के सीतापुर जिले का है। जनपद से ४५ किमी की दूरी पर बिसवां-बहराइच मार्ग पर बसे जहांगीराबाद कस्बे के उत्तरी किनारे पर बह रही किवानी नदी के तट पर स्थित बाबाविश्वंभर दास की कुटी पर बीते छह मई से एक संत खुले आसमान के नीचे बैठकर अपने चारों ओर लकड़ी व ओपलों से आग जलाकर साधना कर रहे हैं। बाबा साधना क्यों कर रहे हैं इस बारे में आपको पता नहीं चल पाएगा क्योंकि बाबा खुद मौन हैं।
विज्ञापन


साधक क्या कहते हैं

meet a miracle man  in up

बाबा के साथ मौके पर मौजूद साधक के शिष्य सर्वेश कुमार उर्फ बाजपेयी बाबा ने बताया कि इन संत का नाम मौनी बाबा है। यह पैतृक रूप से ग्राम समैसा, धौरहरा जनपद लखीमपुर खीरी के हैं। इन्होंने करीबन ३५ से ४० वर्ष पूर्व घर छोड़ दिया था। वह इधर-उधर कुटियों पर घूमते रहते थे।

इसके बाद वह परम संत त्यागी बाबा के शिष्य बन गए और मौन धारण कर १२ वर्षों की कठोर तपस्या का व्रत लिया। इस समय इनको साधना करते हुए दस वर्ष पूरे हो रहे हैं। अभी दो वर्ष और तपस्या चलेगी।

साधना में लीन मौनी बाबा के दूसरे शिष्य बाबा शांती दास ने बताया कि बाबा ने जब से साधना का प्रण लिया है। तब से बोलते नहीं है। केवल इशारे से वह लिखकर बताते हैं। वह दस वर्षों से निराहार रह रहे हैं जो आगे भी रहेंगे। उनके अंदर आग को सहने की यह ताकत पिछले कई सालों से है। उनके शरीर ने आग की तपिश को बंद करना बंद कर दिया है। ऐसा बाबा जी की साधना की वजह से हुआ है।

केवल पानी पीते हैं बाबा

meet a miracle man  in up

बाबा जी केवल जल व नींबू पानी पीते हैं। उनका शिष्य बाजपेयी बाबा भी निराहार रहता है। साधना के उददेश्य के बारे में पूछने पर बताया कि इस साधना का उनका मु य उददेश्य गुरु सेवा व संत दर्शन है। बाबा जी प्रत्येक ज्येष्ठ के महीने में ऐसा तप करते हैं। यहां पर पांच दिन के लिए संकल्प लिया है, जो दस मई को पूरा होगा।

रविवार को पूर्वांह ग्यारह बजे अपने साधना स्थल से उठकर बाहर आएंगे। तब तक पांच दिनों तक दिन व रात उसी स्थान पर बैठकर तपस्या में लीन रहेंगे।

बाबा विश्वंभर दास उर्फ बनिया बाबा ने बताया कि बाबा के बाहर आने पर हवन पूजा आदि संपन्न होगा तथा संत स्नान होगी। बाद में ग्यारह मई को इसी स्थान पर विशाल भंडारा व रासलीला का भी मंचन होगा। फिलहाल इन दिनों नदी केकिनारे स्थित कुटी पर लगातार संत दर्शन व परिक्रमा के कार्य चल रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed