फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meerut loses to Bhubaneswar; Lucknow in the final.

Lucknow News: भुवनेश्वर से हारा मेरठ, लखनऊ फाइनल में

Fri, 04 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut loses to Bhubaneswar; Lucknow in the final.
भुवनेश्वर कुमार
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के पहले क्वालिफायर मुकाबले में अनुभवी पेसर और प्लेयर ऑफ द मैच रहे भुवनेश्वर कुमार (4-0-10-4) ने अपनी स्विंग का जलवा बिखेरा। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ फॉल्कंस ने पहली बार लीग के फाइनल में जगह में सफलता हासिल की। टीम ने गत वर्ष की उपविजेता मेरठ मावरिक्स को 47 रन से पराजित किया। इस जीत में सलामी बल्लेबाज हिमांशु सिंह ने अहम योगदान देते हुए 61 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालिफायर में 146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ को भुवनेश्वर ने शुरुआती झटके लेकर बैकफुट में ला दिया। उन्होंने अपनी स्विंग से शीर्षक्रम के अक्षय दुबे (4), स्वास्तिक चिकारा (0), रितुराज शर्मा (0) और दिव्यांश राजपूत (1) को शिकार बनाया।
विज्ञापन

16 रन के योग पर पांच विकेट खोने के बाद मेरठ की टीम पिछड़ गई और आठ विकेट खोकर 98 रन बना सकी। रिंकू सिंह (34) मेरठ के सर्वाेच्च स्कोरर रहे। जीशान अंसारी 30 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से भुवनेश्वर के अलावा अभिनंदन सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इससे पहले मेरठ मावरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर लखनऊ फॉल्कंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। 15 रन के योग पर मेजबानों को पहला झटका मो. सैफ (9) के रूप में लगा। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे आराध्य यादव ने हिमांशु सिंह के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच 41 गेंदों पर 47 रनों की धीमी साझेदारी हुई। यहां आराध्य 23 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर हिमांशु सिंह जमे रहे, लेकिन उनका साथ देने आए अजीत वर्मा (1) और कृतज्ञ कुमार सिंह (2) सस्ते में चलते बने। इस दौरान हिमांशु सिंह ने 38 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे छोर प्रियम गर्ग 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन की तेज पारी खेलकर आउट हुए। कुछ देर के बाद हिमांशु 45 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन की शानदार पारी खेलकर जीशान अंसारी का दूसरा शिकार बने। यहां पर लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और दो गेंद पहले 145 रन बनाकर आउट हो गई। मेरठ की ओर से जीशान अंसारी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 14 पर तीन विकेट चटकाए, जबकि कार्तिक त्यागी दो विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed