फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meerut city and jhansi express cancelled till 5 january

मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस पांच तक निरस्त, आज लखनऊ व दिल्ली से निरस्त रहेगी गोमती

Wed, 01 Jan 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
meerut city and jhansi express cancelled till 5 january
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे ने कोहरे के चलते मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस सहित गोमती मेल का संचालन निरस्त कर दिया है। मेरठ सिटी, झांसी एक्सप्रेस पांच जनवरी एवं गोमती मेल एक जनवरी को लखनऊ व नई दिल्ली से निरस्त रहेगी। मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन नंबर 12419 व 12420 नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली का एक जनवरी 2020 को संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 14854 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस को दो जनवरी को निरस्त रहेगी, यानी लखनऊ नहीं आएगी। दरअसल ट्रेन नंबर 14863 वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस को 31 दिसंबर को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 22454 एवं 22453 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी का 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक संचालन निरस्त रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11109 एवं 11110 लखनऊ-झांसी एक्सप्रेस भी 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।  
विज्ञापन


 

नई दिल्ली-वाराणसी सुबह 4:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी

meerut city and jhansi express cancelled till 5 january
उत्तर रेलवे ने नई-दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के टर्मिनल में बदलाव किया है। दो जनवरी से काशी विश्वनाथ वाराणसी के बजाय मडुवाडीह से चलेगी। प्रवक्ता के मुताबिक एक जनवरी से ट्रेन नंबर 14258 नई दिल्ली-वाराणसी सुबह 4:35 बजे वाराणसी एवं मडुवाडीह सुबह 4:50 पहुंचेगी।


                     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed