फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meerut case, rape allegations were fake

मेरठ कांड: नहीं हुआ रेप, झूठा निकला आरोप

Wed, 06 Aug 2014 11:16 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Aug 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
meerut case, rape allegations were fake

मेरठ के खरखौंदा कांड की पीड़ित युवती की मेडिकल जांच रिपोर्ट में उसके साथ जबरन दुराचार करने की पुष्टि नहीं हुई है। न ही उसके शरीर का कोई अंग निकाले जाने की बात की पुष्ष्टि हुई है।

विज्ञापन


आईजी कानून-व्यवस्था अमरेंद्र सेंगर ने बताया कि इस मामले की जांच पर डीजीपी मुख्यालय सीधी निगाह रख रहा है।

मेरठ मामले में एकयुवती का अपहरण कर उसके साथ जबरन सामूहिक दुराचार और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया है। इस युवती के शरीर का किडनी जैसा अंग निकाल लिए जाने का भी आरोप लग रहा है।

विज्ञापन

नहीं निकाली गई किडनी

meerut case, rape allegations were fake

मेरठ कांड पर पूछे गए सवालों का जवाब देने के दौरान मंगलवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में आईजी कानून-व्यवस्था अमरेंद्र सेंगर ने दावा किया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन इसमें उसके साथ जबरन दुराचार किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि इस चिकित्सीय परीक्षण मे शरीर का किडनी जैसा कोई अंग निकाले जाने की भी पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि युवती ने जो आरोप लगाए हैं, उनको लेकर मंगलवार को उसका कलमबंद बयान दर्ज कराया गया है।

धर्मांतरण मामले की हो रही जांच

meerut case, rape allegations were fake

आईजी ने कहा कि जहां तक युवती का जबरन धर्मांतरण कराए जाने का मामला है, उसकी जांच हो रही है। इस मामले में पुलिस युवती द्वारा धर्मांतरण को लेकर दिए गए नोटरी एफिडेविट का परीक्षण कर रही है।

उधर, इस मामले को लेकर मेरठ में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी वजह से मेरठ के पुलिस अफसरों ने राज्य सरकार से एक कंपनी पीएस बल की और मांग की है।

फिर भी अधिकारियों ने दावा किया कि मेरठ में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वहां के पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त सुरक्षा बल के तौर पर एक कंपनी पीएसी की और मांग की है। मेरठ में एक कंपनी और दो प्लाटून पीएसी पहले ही दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed