फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Medicines on more than MRP in Lucknow.

लखनऊ में 1.72 रुपये का वोवेरान इंजेक्शन बेच रहे 19.47 में

Thu, 12 May 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 May 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Medicines on more than MRP in Lucknow.

शहर में दवाओं की एमआरपी से दस से बीस गुना ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ)को धता बताते हुए दर्द से राहत दिलाने वाले वोवेरान इंजेक्शन को 1.72 रुपये के बजाय 19.47 रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


एफएसडीए की ड्रग इकाई ने राजधानी में थोक व फुटकर दवा दुकानों पर बेची जा रही दवाओं की कीमतों की जांच पड़ताल तो इसका खुलासा हुआ। यह खेल कंपनी स्तरी से लेकर दवा की दुकान तक हो रहा है।
विज्ञापन


अपर आयुक्त ड्रग अनूप कुमार के निर्देश पर औषधि निरीक्षकों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दवा की दुकानों पर जांच पड़ताल की। दुकानों पर चेक किया गया कि केंद्र सरकार की ओर से तय डीपीसीओ का पालन हो रहा है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी हो रही है मनमानी
जांच से जुड़े औषधि निरीक्षकों के अनुसार 1.72 का वोवेरान इंजेक्शन जहां 19.47 रुपया में बिकता मिला तो अमीकासिन इंजेक्शन 16.18 की जगह 33.50 रुपये में बेचा जा रहा है। एंटीबायोटिक सी-फॉक्स टेबलेट भी डीपीसीओ की तय दर 2.21 रुपये के बजाय 40 रुपये तक में बेची जाती मिली। अनूप कुमार ने बताया कि आपत्ति जताने पर दुकानदार लोकल टैक्स का हवाला देकर गड़बड़ी को छिपाने का दबाव भी बनाया गया।

प्रिंट रेट को घिस दिया

Medicines on more than MRP in Lucknow.

जांच के दौरान कुछ ऐसे दवा विक्रेता भी सामने आए जो दवा कंपनी के प्रिंट रेट को घिसकर ज्यादा कीमत वसूल रहे थे। तो कुछ दवा कंपनियां डीपीसीओ की ओर से तय दर से ज्यादा रेट प्रिंट करती पाई गईं। इस दौरान 48 से भी ज्यादा दवाएं सामने आईं जिनमें डीपीसीओ को ताक पर रखकर कंपनियां मनमानी कीमत पर बेच रही हैं।

अब क्या
सर्वे पूरा होने पर कम्पाइल रिपोर्ट तैयार कर डिफॉल्टर दवा कंपनियों व दवा विक्रेताओं के नाम का खुलासा किया जाएगा। डीपीसीओ के तय दर से अधिक मूल्य प्रिंट कर दवा बेचने के मामले में चिह्नित दवा कंपनियों पर कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्रालय भेजा जाएगा।

क्या हो सकता है
केंद्रीय मंत्रालय ऐसी दवा कंपनियों से अधिक दर पर की की गई दवा बिक्री का आकलन कर इसकी वसूली कर सकता है। दवा कंपनी को नोटिस जारी कर मोटा जुर्माना लगाने के साथ ही दवा निर्माण लाइसेंस निलंबित या निरस्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed