फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medicine detail on e hospital in kgmu

Lucknow News: केजीएमयू में अब ई-हॉस्पिटल पर फीड होंगी दवाएं, डॉक्टरों को पता रहेगा कौन दवा उपलब्ध

Mon, 23 Sep 2024 07:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
medicine detail on e hospital in kgmu

विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के दवा काउंटर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई पहल की जा रही है। अब विवि में ई-हॉस्पिटल पर सभी दवाएं फीड की जाएंगी। ऐसा होने पर वही दवाएं लिखी जाएंगी तो स्टॉक में मौजूद होंगी। इससे मरीजों को ज्यादातर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

केजीएमयू में पिछले कई साल से एचआरएफ की व्यवस्था है। इसमें मरीजों को 60 फीसदी तक कम कीमत में दवाएं उपलब्ध हो जाती हैं। हालांकि, फॉर्मा कंपनी और कुछ डॉक्टरों की मिलीभगत की वजह से यह व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही है। ज्यादातर दवाएं एचआरएफ काउंटर पर उपलब्ध नहीं रहतीं। डॉक्टरों को पता नहीं होता है कि कौन सी दवाएं एचआरएफ पर उपलब्ध हैं। केजीएमयू के एचआरएफ कमेटी के प्रमुख प्रो. अनूप वर्मा ने बताया कि अब ई-हॉस्पिटल पर सभी दवाएं फीड की जा रही हैं। इससे केजीएमयू के हर कंप्यूटर पर मौजूद दवाओं की स्थिति पता रहेगी। रेट कॉन्ट्रैक्ट वाली कंपनी इससे मना नहीं कर पाएगी। अभी तक कई बार काउंटर से मरीज को दवा न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता था।
विज्ञापन


बड़ा सवाल, पिछले ही साल क्यों नहीं हुई फीडिंग

ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर एनआईसी की ओर से सभी सरकारी संस्थानों को उपलब्ध है। बीते साल केजीएमयू ने पीपीपी मॉडल पर होने वाली सभी जांच के रेट इस पर फीड करवाए थे। उसी समय एचआरएफ की दवाएं फीड कराने की व्यवस्था भी की जा सकती थी, लेकिन जानबूझकर उसे छोड़ दिया गया। उसी समय दवाएं फीड होने पर अब तक व्यवस्था कुछ हद तक पटरी पर आ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed