फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical student cheated by fraud IPS officers

फर्जी आईपीएस बनकर मेडिकल छात्रा को फंसाया, शादी का झांसा दे किया शोषण

Sat, 03 Feb 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
medical student cheated by fraud IPS officers
Demo Pic - फोटो : Desk

शातिर दिमाग युवक मेडिकल छात्रा से फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर मिला। उससे दोस्ती गांठी और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। चोरी से उसने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए।

विज्ञापन


जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसकी शिकायत छात्रा ने आरोपी के पिता से की तो उसने भी खुद को एसपी सिटी बताकर धमका दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने हजरतगंज थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने फर्जी आईपीएस व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।

एसएसआई हजरतगंज बीके मिश्रा के मुताबिक, विभूतिखंड थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती गोमतीनगर के नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की छात्रा है।

उसने बताया कि सालभर पहले इलाहाबाद के अल्लापुर अमिताभ बच्चन रोड पूरा दलेल निवासी रितेश से उसकी मुलाकात हजरतगंज के सहारागंज मॉल में हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितेश ने खुद को आईपीएस ऑफिसर बताया। छात्रा के मुताबिक, रितेश की कार (डीएल-सीवाई-7225) में हमेशा आईपीएस की कैप रखी रहती थी।

रितेश ने शादी का प्रस्ताव रखा तो छात्रा के परिवारीजनों ने उससे मुलाकात की। आईपीएस अधिकारी होने के कारण परिवारीजनों ने रिश्ते को मंजूर दे दी।

विश्वास के लिए मांगे एक लाख कुछ दिन बाद लौटाए

छात्रा के मुताबिक, रितेश ने इमरजेंसी जरूरत बताकर एक लाख रुपये उधार मांगे। छात्रा ने परिवारीजनों से बातचीत कर रकम का इंतजाम करवा दिया। कुछ दिन बाद रितेश ने रुपये छात्रा को लौटा दिए।

इसके बाद रितेश ने अपनापन दिखाकर इतना विश्वास गहरा कर लिया कि वह उसके पर्स से लेकर कमरों तक की सभी सामानों पर हक जताने लगा।

अक्सर उसका पर्स चेक करता, कभी क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करता तो कभी डिनर व लंच करता। उसका मोबाइल भी चेक करने लगा। शादी के झांसे में आई छात्रा ने उसका विरोध भी नहीं किया।

धोखा देकर मोबाइल नंबर करा दिया पोर्ट

एसएसआई हजरतगंज के मुताबिक, छात्रा अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी मोबाइल में रखती थी। छात्रा का आरोप है कि रितेश ने उससे एटीएम, पेटीएम और क्रेडिट कार्ड के गोपनीय नंबर भी हासिल कर लिए।

छात्रा दो मोबाइल नंबर इस्तेमाल करती है। बैंक का ओटीपी जिस मोबाइल पर आता था। उसी का इस्तेमाल सबसे अधिक करती थी। छात्रा के मुताबिक, आरोपी रितेश ने धोखे से उसके मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट करा दिया। जिस कंपनी में उसका सिम पोर्ट कराया था उसे अपने पास रख लिया।

खाते से निकाल ली रकम

छात्रा का आरोप है कि रितेश ने धोखे से उसके खाते से रकम निकाल ली। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। क्योंकि जिस नंबर पर बैंक की डिटेल आती थी उसी नंबर को पोर्ट करा लिया। सिम अपने पास रख लिया।

रितेश ने 31 अक्तूबर से 10 दिसंबर के बीच एटीएम के जरिए 25 हजार व 20 हजार रुपये निकाल लिए। एक बार उसने छात्रा के पर्स से ढाई तोले की चेन भी चुरा ली। जानकारी होने पर उसने चेन लौटाने का वादा किया था। इसकी रिकॉर्डिंग भी छात्रा के पास है। छात्रा के मुताबिक, सिर्फ शादी के लिए उसने चुप्पी साध ली।

फोन किया तो शादी होने की बात का हुआ खुलासा

एसएसआई के मुताबिक, छात्रा ने दिसंबर में रितेश के घर इलाहाबाद फोन किया। फोन एक महिला ने उठाया और खुद को रितेश की पत्नी बताया। इस संबंध में जब रितेश से पूछताछ की तो उसने पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने का झांसा दे डाला। जब इसका विरोध किया तो रितेश ने छात्रा के पिता के मोबाइल पर दोनों की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो भेज दिया। धमकी दी कि इन फोटो व वीडियो को सोशल साइट पर वायरल कर देगा।

आरोपी के पिता ने खुद को एसपी सिटी बता दी धमकी

छात्रा के मुताबिक, रितेश ने सारी हदें पार कर दी। इसकी शिकायत करने के लिए रितेश के पिता विनय उपाध्याय को कॉल की। बातचीत में रितेश के पिता ने छात्रा को बताया कि वह इलाहाबाद में एसपी सिटी हैं। उनका बेटा ऐसा ही करता है। परेशान होकर छात्रा ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। एसएसआई बीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी रितेश का पिता एक सरकारी विभाग में क्लर्क है। इस मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed