फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical certificate is not necessary in hajj

हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, प्रक्रिया हुई आसान

Sun, 10 Jan 2016 02:32 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
medical certificate is not necessary in hajj

हज के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फॉर्म के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं देना होगा। हालांकि कुर्रा में चयनित होने वाले यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

विज्ञापन


इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइडलाइड जारी करते हुए हज जाने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है।

गाइडलाइन के मुताबिक हज के लिए चयनित होने के बाद यात्रियों को आवदेन फॉर्म के साथ दिए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के फॉरमेट को भरने के बाद न्यूनतम एमबीबीएस डिग्री वाले किसी सरकारी चिकित्सक से प्रमाणित कराकर हज कमेटी कार्यालय पर जमा करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद हज कमेटी हज यात्रा से पहले आवेदकों को एक बुकलेट मुहैया कराएगी, जिसे भरकर हज यात्रियों को अपने पास करना होगा।

हज के दौरान इलाज में मददगार होगी बुकलेट

medical certificate is not necessary in hajj

हज कमेटी की ओर से उपलब्ध कराई गई बुकलेट सऊदी अरब में हज यात्रियों के इलाज में काफी मददगार साबित होगी। वहां गंभीर रूप से बीमार पड़ने के स्थिति में बुकलेट में दर्ज मेडिकल हिस्ट्री से उनके इलाज में आसानी होगी।

राज्य हज कमेटियों को आवेदन फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं। 14 जनवरी से आठ फरवरी तक हज के लिए आवेदन स्वीकार्य किए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन भी किए जा सकेंगे। आठ फरवरी के बाद जारी पासपोर्ट हज यात्रा के लिए स्वीकार्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed