फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medanta echs added

Lucknow News: मेदांता में इलाज करवा सकेंगे पूर्व सैनिक

Mon, 22 Sep 2025 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
medanta echs added

विज्ञापन
ईसीएचएस में मेदांता अस्पताल शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को पहल की गई है। इसके तहत  एक्स-सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम(ईसीएचएस) के पैनल में मेदांता अस्पताल को शामिल किया गया है। इस बाबत सेना एवं मेदांता अस्पताल के बीच एमओयू हुआ है। इससे पांच लाख पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में सेना की ओर से मध्य यूपी सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सलिल सेठ उपस्थित रहे। उनके व मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के बीच एमओयू साझा किया गया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मेदांता अस्पताल लखनऊ का बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। इसके ईसीएचएस में शामिल होने से करीब पांच लाख पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को लाभ होगा। यह सुविधा न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि बिहार सहित आसपास के राज्यों के लाभार्थियों को भी राहत देगी। अब तक पूर्व सैनिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के लिए दिल्ली या गुरुग्राम जाना पड़ता था। लेकिन मेदांता के ईसीएचएस पैनल में शामिल होने से उन्हें यहीं बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी केयर आदि सेवाएं मिल सकेंगी। मेदांता अस्पताल को ईसीएचएस से जोड़ने के लिए पूर्व सैनिकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed