फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Measles hits Lalan Tola, five sick

Lucknow News: लालन टोला में खसरे ने दी दस्तक, पांच बीमार

Sun, 28 Apr 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Measles hits Lalan Tola, five sick
हरिहरपुर रानी ब्लाॅक मुख्यालय भंगहा का मामला
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा, भेजी जा रही स्वास्थ्य टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भंगहा बाजार के लालन टोला में विगत एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप व्याप्त है। वहीं परिवार के लोग इसे दैवीय प्रकोप मान कर अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं।

हरिहरपुर रानी ब्लाॅक मुख्यालय भंगहा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चंद कदमों की दूरी पर भंगहा बाजार में लालन टोला मोहल्ला स्थित है। जहां विगत एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप व्याप्त है। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी सुनीता श्रीवास्तव (25), जान्वी (7), पियूश (12), वैष्णवी (10) व प्रतीक (8) पीड़ित हैं। इसकी सूचना परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। परिवार के लोगों का कहना है कि खसरा नहीं यह चेचक है, जिसका घरेलू उपचार किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में सीएमओ डाॅ. एपी सिंह ने बताया कि आपसे जानकारी हुई है। तत्काल मौके पर स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है। ऐसे मामलों में लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। स्वच्छता अपनाते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed