{"_id":"644ea631638d8f5e980e05aa","slug":"mcf-players-dominate-in-taekwondo-raebareli-news-c-13-1-210610-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ताइक्वांडो में एमसीएफ के खिलाड़ियों दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ताइक्वांडो में एमसीएफ के खिलाड़ियों दबदबा
Sun, 30 Apr 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ ताइक्वांडो क्लब के तत्वाधान में नौवीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन मुराईबाग स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में किया गया, जिसमें जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अताउर रहमान ने बताया कि सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर एमसीएफ की टीम को पहला स्थान मिला, जबकि लालगंज ताइक्वांडो क्लब द्वितीय एवं डलमऊ मार्शल आर्ट एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा।
शौर्य, जितेंद्र जाधव, सुयश शुक्ला, कुनाल राजवंशी, अदिति, ज्योति, सोनाली, मैत्री शर्मा, अन्विता शर्मा, दीक्षा जाधव, श्रेया आनंद, महिमा, पल्लवी, अनुष्का ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक जीतने वालों में अब्दुल्ला, रोहित तिवारी, इश्तियाक, शाहनवाज, कृष्णा, अभय कुमार आदि शामिल रहे। अलग-अलग भार की सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में हुए मुकाबलों में बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के लिए डलमऊ, लालगंज, ऊंचाहार, रायबरेली शहर से खिलाड़ी आए।
सभी वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को स्वर्ण और रजत पदक से नवाजा गया। दर्शकों ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। डलमऊ ताइक्वांडो क्लब के कोच महताब आलम के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता का संचालन डॉ. प्रशांत कुमार ने किया। बतौर अतिथि कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी, अर्चना यादव, मान सिंह यादव ने भाग लिया। इस मौके पर डिंपी तिवारी, अताउर रहमान, बृजेंद्र जायसवाल, मेराज अली, प्रशांत शर्मा, ओम नारायण, गोविंद कौशल, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।