फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS students are not allowed of doing internship in government hospitals.

UP News: अब सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप नहीं करेंगे एमबीबीएस के छात्र, ये किया गया बदलाव

Wed, 05 Jul 2023 11:57 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

अब एमबीबीएस के छात्र सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप नहीं कर पाएंगे। उन्हें अपने कॉलेज से ही इंटर्नशिप करनी होगी। इस पर एनएमसी से आदेश आने के बाद रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
MBBS students are not allowed of doing internship in government hospitals.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबीबीएस करने के बाद अब छात्र एक साल की इंटर्नशिप सरकारी अस्पतालों में नहीं कर पाएंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने इस पर रोक लगा दी है। नए आदेश के तहत जिस कॉलेज से छात्र ने एमबीबीएस किया है। वहीं से इंटर्नशिप भी करनी होगी। अस्पतालों में इंटर्नशिप के लिए आने वाले छात्रों को वापस लौटाया जा रहा है। अफसर एनएमसी का हवाला देकर उन्हें वापस कर रहे हैं।

विज्ञापन


एमबीबीएस के बाद छात्रों को एक साल की इंटर्नशिप करना जरूरी है। ऐसे में छात्र अपने कॉलेज के बजाय सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप करने आते थे। इसमें रूस, यूक्रेन से एमबीबीएस करने वालों समेत अन्य निजी मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आक्रोशित मायावती ने की मांग: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले नेता की संपत्ति जब्त और ध्वस्त करें भाजपा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की हर लोकसभा सीट लड़ने के लिए तैयार है कांग्रेस, गठबंधन से परहेज


बलरामपुर अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्नशिप की 60 सीटें थीं। सिविल में करीब 50 सीटों पर इंटर्नशिप कराई जाती थी। अब आयुर्वेद-यूनानी व होम्योपैथिक विधा के छात्रों की ही अस्पताल में इंटर्नशिप होगी। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि नए छात्रों को इंटर्नशिप का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed