फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBA student hanged herself in the hostel

Lucknow News: एमबीए की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा

Tue, 11 Nov 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
MBA student hanged herself in the hostel
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। चिनहट स्थित हॉस्टल में सोमवार शाम एमबीए की छात्रा खुशी सिंह (21) ने फंदा लगा लिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक खुशी मूलरूप से जौनपुर के खरका कॉलोनी की रहने वाली थीं। उनके पिता चंद्र प्रकाश सिंह शिक्षक हैं। खुशी मटियारी स्थित केसी रेजीडेंसी हॉस्टल में रहकर बीबीडी यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही थीं।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने हॉस्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। पड़ोस के कमरे में रह रहीं छात्रा ने खिड़की से उन्हें लटकता देखा। चीख सुनकर अन्य छात्राएं भी खुशी के कमरे के बाहर आ गईं। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने खुशी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनके माता-पिता को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के आने पर खुशी के जान देने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed