फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mba semester examination in Lucknow university from 13 august

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए की परीक्षा 13 और बीलिब की 20 अगस्त से

Sun, 07 Aug 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mba semester examination in Lucknow university from 13 august
लखनऊ विवि में कई कोर्सों के परीक्षाओं की तिथि की जारी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को एमबीए, एमए भूगोल, बीलिब आदि परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया। इसके अनुसार एमबीए की परीक्षा 13 तो बीलिब की परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग दूसरे सेमेस्टर (नियमित) की परीक्षा 13 से 29 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

एमए संस्कृत चौथे सेमेस्टर सीबीसीएस (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 16 से 24 अगस्त, एमए संस्कृत वेद वर्ग चौथा सेमेस्टर पुराना पाठ्यक्रम (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की, एमए संस्कृत साहित्य चौथे सेमेस्टर पुराना पाठ्यक्रम, एमए संस्कृत दर्शन पाली वर्ग चौथे सेमेस्टर पुराना पाठ्यक्रम की परीक्षा 16 से 26 अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एमए भूगोल चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षा 13 से 22 अगस्त तक और ओल्ड कोर्स की भी 13 से 22 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी चौथे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 13 से 22 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।
एमए मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास चौथे सेमेस्टर सीबीसीएस (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की व ओल्ड कोर्स की परीक्षा 16 से 24 अगस्त तक, एमए कंपोजिट हिस्ट्री चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 16 व 20 अगस्त तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में बीलिब दूसरे सेमेस्टर सीबीसीएस (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 20 से 30 अगस्त तक और न्यू सिलेबस की भी 20 से 30 अगस्त तक , एमलिब दूसरे सेमेस्टर सीबीसीएस (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 22 से 30 अगस्त तक और न्यू सिलेबस (बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 22 से 30 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एमए परसियन चौथे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 17 से 25 अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed